Live : महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 31855 मामले, 95 की मौत
देश भर में कोरोना वायरस का कहर बीते एक साल से जारी है। कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने के बाद एक बार फिर बेकाबू हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती जा रही है, हालत फिर से लॉकडाउन जैसे हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र के एक और जिले बीड में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं गुजरात ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र से आने वाले पर्यटकों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से सबंधित सभी राज्यों की अपडेट...
लाइव अपडेट
राजस्थान में होली व शब-ए-बारात पर सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम नहीं
कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान सरकार ने होली व शब ए बारात पर सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह का कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी है। गृह विभाग ने बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किया।
इसके अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए गृह विभाग के 21 मार्च, 2021 के आदेश के तहत जारी दिशा-निर्देश की निरन्तरता में होली व शब-ए-बारात के अवसर पर 28 व 29 मार्च को सार्वजनिक स्थलों पर, सार्वजनिक मैदानों, सार्वजनिक पार्क, बाजार व धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगाई गई है।
हरियाणा में आज कोरोना वायरस के 981 मामले, 6 की मौत
हरियाणा में आज कोरोना वायरस के 981 मामले सामने आए। कुल 376 मरीज ठीक हुए जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। कुल मामले 2,82,569, इलाज के बाद 2,72,714 संक्रमित ठीक हुए। मरने वालों का कुल आंकड़ा 3110 पहुंचा।मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,185 नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,855 नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,855 नए मामले सामने आए हैं। 15,098 लोग डिस्चार्ज हुए और 95 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।Maharashtra reports 31,855 new #COVID19 cases, 15098 discharges and 95 deaths today.
— ANI (@ANI) March 24, 2021
Total cases 25,64,881
Total recoveries 22,62,593
Death toll 53,684
Active cases 2,47,299 pic.twitter.com/y2WWOS4GEX
महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी 11 दिन का लॉकडाउन
गुजरात : सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर लगी रोक
महाराष्ट्र : अब बीड में भी लगा लॉकडाउन
Lockdown to be imposed in Beed district of Maharashtra from 26th March to 4th April.
— ANI (@ANI) March 24, 2021
कोरोना : 77 फीसदी से अधिक मामले इन पांच राज्यों में मिले
5 states (Maharashtra, Punjab, Karnataka, Chhattisgarh & Gujarat), account for 77.44% of new cases, are reporting surge in daily new #COVID19 cases. Maharashtra (28,699) has reported highest daily new cases, followed by Punjab (2,254) & Karnataka (2,010): Union Health Ministry
— ANI (@ANI) March 24, 2021
पांच करोड़ से अधिक को लगा कोविड का टीका
India has crossed a significant milestone in the fight against the global pandemic. The cumulative number of #COVID19 vaccine doses administered in the country has crossed the 5-crore mark (5,08,41,286): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/4MPZFP1Ewc
— ANI (@ANI) March 24, 2021