फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर : केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने लिखी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चिट्ठी

Sat, 20 Mar 2021 01:13 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sat, 20 Mar 2021 01:13 AM IST
खास बातें

भारत में एक दिन में कोरोना के 39,726 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के मामलों में लगातार नौवें दिन वृद्धि हुई है। वहीं मुंबई में बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी ने कहा है कि यहां मॉल में जाने वाले लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट अनिवार्य है। उधर, बिहार में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उधर, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 25 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर, जबलपुर और भोपाल में 21 मार्च को एक दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत ने चार करोड़ टीकाकरण का मील का पत्थर पार कर लिया है। यहां जानें भारत में कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट...

 

विज्ञापन
Coronavirus Cases Today in India Live News Updates on 19th March 2021: Covid 19 Cases 39,726  maharashtra ,punjab ,madhya pradesh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

01:12 AM, 20-Mar-2021

पुडुचेरी में 22 मार्च से 31 मई तक स्कूल बंद

पुडुचेरी प्रशासन ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों को 22 मार्च से 31 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है। स्कूली शिक्षा निदेशक पी टी रुद्र गौड़ की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश राज्य बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा। 

 

12:01 AM, 20-Mar-2021

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की राज्यों को चिट्ठी

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कोरोना के प्रति सावधानी बरतने व नियमों का पालन कराने को कहा। 


 
विज्ञापन
10:39 PM, 19-Mar-2021

ओडिशा में सार्वजनिक जगहों पर नहीं मनाई जाएगी होली

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ओडिशा सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  इसके तहत 28 और 29 मार्च को होली सार्वजनिक जगहों पर नहीं खेली जाएगी।
10:02 PM, 19-Mar-2021

राजस्थान में 21 अप्रैल तक बढ़ाई गई धारा 144

राजस्थान सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में लागू सीआरपीसी की धारा 144 को 21 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।
 

 
09:50 PM, 19-Mar-2021

मध्यप्रदेश: अगले आदेश तक तीन शहरों में हर रविवार लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर, भोपाल और जबलपुर में 21 मार्च रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। वहीं, राज्य के गृह विभाग ने शुक्रवार शाम जानकारी दी कि इन तीनों शहरों में लॉकडाउन आने वाले आदेश तक लागू रहेगा। यानी जब तक साप्ताहिक लॉकडाउन को समाप्त करने का आदेश नहीं आता है, इन तीनों शहरों में हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। विभाग ने बताया कि तीनों शहरों में हर शनिवार को रात 10 बजे से  नाइट कर्फ्यू शुरू होगा जो सोमवार की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। अनिवार्य सेवाओं को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा जाएगा। तीनों शहरों में 31 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे।
09:22 PM, 19-Mar-2021

कोरोना का असर: पांच फीसदी बढ़ा हवाई किराया

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न राज्यों की ओर से लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों और कोरोना जांच की अनिवार्यता के चलते पिछले कुछ दिनों में हवाई यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली है। पुरी ने कहा कि इसकी वजह से हमने फैसला किया है कि शेड्यूल की अनुमेय सीमा को 80 फीसदी तक बनाए रखा जाए। 

पुरी ने आगे कहा कि एटीएफ की कीमत में लगातार इजाफा हुआ है। इस वजह से ऊपरी किराया बैंड को कम रखते हुए हवाई किराये में पांच फीसदी की वृद्धि करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि जब दैनिक यात्रियों की संख्या एक महीने में तीन बार 3.5 लाख को पार कर जाएगी तो हम 100 फीसदी परिचालन करना प्रारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 19-Mar-2021

नई दिल्ली: 24 घंटों में 716 नए मामले मिले

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार की शाम जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार पिछले 24 घंटों में 471 लोग ठीक हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब छह लाख 46 हजार 348 हो गई है। कुल छह लाख 32 हजार 230 लोग अबतक ठीक हो चुके हैं और 10,953 लोगों की मौत हुई है।
08:42 PM, 19-Mar-2021

रविवार को इंदौर, भोपाल और जबलपुर में एक दिन का लॉकडाउन

मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार की शाम को कहा कि 21 मार्च, रविवार को इंदौर, भोपाल और जबलपुर में एक दिन का लॉकडाउन रहेगा। चौहान ने कहा कि इन तीनों शहरों में स्कूल 31 मार्च कर बंद रहेंगे।  
08:39 PM, 19-Mar-2021

उत्तर प्रदेश: 393 नए मामले, चार की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 393 नए मामले सामने आए हैं, 123 लोग ठीक हुए हैं और चार की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब पांच लाख 95 हजार 382 हो गई है। इसके अलावा अब तक कोरोना की वजह से 8757 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 2470 है।
08:35 PM, 19-Mar-2021

पुणे: 24 घंटे में कोरोना के 5065 नए मामले

महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5065 नए मामले सामने आए हैं, 2211 लोग ठीक हुए हैं और 24 की मौत हुई है। शहर में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या चार लाख 58 हजार 597 हो गई है। वहीं, अब तक चार लाख 16 हजार 297 लोग ठीक हो चुके हैं। शहर में कोरोना के चलते अब तक 9510 लोगों की मौत हुई है। अब यहां कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 32,959 है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed