कोरोना का कहर : केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने लिखी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चिट्ठी
भारत में एक दिन में कोरोना के 39,726 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के मामलों में लगातार नौवें दिन वृद्धि हुई है। वहीं मुंबई में बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी ने कहा है कि यहां मॉल में जाने वाले लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट अनिवार्य है। उधर, बिहार में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उधर, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 25 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर, जबलपुर और भोपाल में 21 मार्च को एक दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत ने चार करोड़ टीकाकरण का मील का पत्थर पार कर लिया है। यहां जानें भारत में कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट...
लाइव अपडेट
पुडुचेरी में 22 मार्च से 31 मई तक स्कूल बंद
पुडुचेरी प्रशासन ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों को 22 मार्च से 31 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है। स्कूली शिक्षा निदेशक पी टी रुद्र गौड़ की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश राज्य बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की राज्यों को चिट्ठी
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कोरोना के प्रति सावधानी बरतने व नियमों का पालन कराने को कहा।Union Home Secretary Ajay Bhalla writes to all states & UTs amid surge in #COVID19 cases & reiterates significance of COVID appropriate behaviour, i.e. wearing of masks, hand hygiene & social distancing. He instructs to maintain strict surveillance to fully overcome the pandemic. pic.twitter.com/LBA7RJ5k0U
— ANI (@ANI) March 19, 2021
ओडिशा में सार्वजनिक जगहों पर नहीं मनाई जाएगी होली
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ओडिशा सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 28 और 29 मार्च को होली सार्वजनिक जगहों पर नहीं खेली जाएगी।राजस्थान में 21 अप्रैल तक बढ़ाई गई धारा 144
Rajasthan: Section 144 CrPC imposed in the state extended till 21st April in the wake of the COVID situation. pic.twitter.com/Uo8ke3uNy7
— ANI (@ANI) March 19, 2021
मध्यप्रदेश: अगले आदेश तक तीन शहरों में हर रविवार लॉकडाउन
कोरोना का असर: पांच फीसदी बढ़ा हवाई किराया
पुरी ने आगे कहा कि एटीएफ की कीमत में लगातार इजाफा हुआ है। इस वजह से ऊपरी किराया बैंड को कम रखते हुए हवाई किराये में पांच फीसदी की वृद्धि करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि जब दैनिक यात्रियों की संख्या एक महीने में तीन बार 3.5 लाख को पार कर जाएगी तो हम 100 फीसदी परिचालन करना प्रारंभ कर सकते हैं।