फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases India reports 12286 new COVID19 cases and 91 deaths in the last 24 hours

Coronavirus India Cases : दैनिक मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,286 नए मामले

Tue, 02 Mar 2021 10:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 02 Mar 2021 10:47 AM IST
सार

  • कोरोना के दैनिक मामलों में पहले की मुकाबले गिरावट देखी गई।
  • पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,286 नए मामले, 91 लोगों की हुई मौत।
  • अब तक देश में 1,48,54,136 लोगों को लगा कोरोना का टीका।

विज्ञापन
Coronavirus Cases India reports 12286 new COVID19 cases and 91 deaths in the last 24 hours
कोरोना टीकाकरण : अब तक देश में 1.48 करोड़ लोगों को लगा टीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन हाल ही में एक बार फिर कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 12,286 नए मामले सामने आए। जबकि सोमवार को 15,510 नए मामले सामने आए थे। बता दें कि इससे पहले करीब एक हफ्ते तक कोरोना के दैनिक मामले 16,000 से ऊपर आ रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 12,286 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1.11 करोड़ के पार चला गया है। अब देश में संक्रमित मामलों की संख्या 1,11,24,527 हो गई है। 
विज्ञापन

 

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 91 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। इसके बाद देश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,57,248 हो गई है। यही नहीं कुछ दिनों से लगातार कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से कम आ रही है।




स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12,464 मरीज कोरोना वायरस को हराकर अपने घर वापस लौटे हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,07,98,921 हो गया है। वहीं देश में सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामले यानि कि ऐसे मरीज जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनका आंकड़ा बढ़कर 1,68,358 हो गया है। हालांकि अभी भी ये आंकड़ा दो लाख से कम है लेकिन रोजाना सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा देश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। 

बता दें कि अब तक देश में 1,48,54,136 लोगों को कोरोना की टीका लग चुका है और एक मार्च से बुजुर्गों और गंभीर बीमारी वाले लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। इस चरण की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने खुद भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली खुराक लेकर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed