फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in Maharashtra crossed figure of 7 lakh

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात लाख के पार, एक दिन में 10425 मरीज

Tue, 25 Aug 2020 09:54 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 25 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases in Maharashtra crossed figure of 7 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है। मंगलवार को राज्य में 10,425 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 329 लोगों की मौत हो गई। मौत के बढ़ते आंकड़ों के बीच रिकवरी दर 73.14 फीसदी है जबकि मृत्युदर 3.24 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को सूबे में जितने नए संक्रमित सामने आए उससे कहीं अधिक 12,300 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल सात लाख तीन हजार 823 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से पांच लाख 14 हजार 790 लोग स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल, सूबे में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,65,921 है। 
विज्ञापन



मुंबई में मंगलवार को 35 लोगों की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 37 हजार 683 हो गई है जिसमें से एक लाख 11 हजार 962 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं मंगलवार को अब तक के सबसे कम 587 नए संक्रमित सामने आए जबकि 35 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कोरोना से 7477 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे में एक लाख 24 हजार 261 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से एक लाख एक हजार 715 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ठाणे में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 3624 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 18,921 है।


पुणे में जारी है कोरोना का कहर
मुंबई और ठाणे की तुलना में पुणे में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर है। पुणे में एक लाख 55 हजार 39 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से एक लाख नौ हजार 39 लोग स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 3823 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, सक्रिय मरीजों की संख्या 42,177 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed