फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in india today, Covid19 recoveries and deaths today, delta plus variant cases

कोरोना: देश में आज बढ़ी मृतकों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले 43393 नए मरीज

Fri, 09 Jul 2021 11:41 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 09 Jul 2021 11:41 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में  43,393 नए मामले सामने आए हैं  और 911 लोगों की मौत होने से मृतक की कुल संख्या बढ़कर 4,05,939 हो गई।  

विज्ञापन
Coronavirus cases in india today, Covid19 recoveries and deaths today, delta plus variant cases
भारत में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में बीते 24 घंटे में 43,393 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,58,727 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 911 और लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,05,939 हो गई। अभी 4,58,727 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.49  फीसदी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 1,977 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.19  फीसदी है।

विज्ञापन


बता दें कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए कड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार को 817 लोगों की ही मौत हुई थी लेकिन शुक्रवार को यह आंकड़ा बढ़कर 911 हो गया।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 42,70,16,605 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,90,708 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.42 फीसदी है। यह पिछले 18 दिनों से लगातार तीन फीसदी से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.36 फीसदी हो गई है। अभी तक कुल 2,98,88,284, लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 36.89 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 911 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 439 , केरल के 142 और कर्नाटक के 62 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक कुल 4,05,939 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,24,296, कर्नाटक के 35,663, तमिलनाडु के 33,253, दिल्ली के 25,008, उत्तर प्रदेश के 22,676, पश्चिम बंगाल के 17,867 और पंजाब के 16,157 लोग थे।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 फीसदी से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed