फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases In India On Wednesday, Corona Vaccination, Health Ministry

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: एक ही दिन में बढ़े संक्रमण के 12 हजार से अधिक मामले, मृतकों की संख्या में भी भारी इजाफा

Wed, 25 Aug 2021 10:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Aug 2021 10:14 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले आए हैं जबकि 648 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases In India On Wednesday, Corona Vaccination, Health Ministry
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में बुधवार को कोरोना के मामले में मंगलवार के मुकाबले 12 हजार से अधिक की वृद्धि हो गई जिसने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले आए हैं जबकि 648 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,22,327 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,35,758 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या   3,17,54,281 हो गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को आए थे 25, 467 नए मामले, 354 की हुई थी मौत
मंगलवार को बीते 24 घंटे में 25, 467 नए मामले सामने आए थे जबकि 354 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 39 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वहीं कल सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 3.19 लाख थी। वहीं देश भर में मंगलवार तक 58.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाए गए थे। जबकि कल बीते 24 घंटों में 63.85 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई थीं।
विज्ञापन


केरल में फिर बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार 
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,296 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,984 हो गई। जबकि 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अहम जानकारी
इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.99 फीसदी हैं।वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.10 फीसदी है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 30 दिनों से 3 फीसदी से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed