फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India Latest News Update Today: Covid 19 Spike Of 55838 New Cases, 707 Deaths In Last 24 Hours

India Coronavirus Cases: एक दिन में सामने आए 55838 नए मामले, संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 68 लाख के पार

Thu, 22 Oct 2020 09:59 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 22 Oct 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases In India Latest News Update Today: Covid 19 Spike Of 55838 New Cases, 707 Deaths In Last 24 Hours
coronavirus - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इस दौरान दर्ज किए गए संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है। गुरुवार को संक्रमण के 55 हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 79 हजार से अधिक मरीजों ने वायरस को मात दी है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,838 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 702 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या 77 लाख को पार कर गई है। अब तक देश में 77,06,946 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 
विज्ञापन

 

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या 68 लाख को पार कर गई है। अब तक 68,74,518 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 79,415 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं। 

मंत्रालय ने बताया, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार आठ लाख से नीचे बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 24,278 की कमी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,15,812 है। दूसरी तरफ, वायरस के चलते अब तक कुल 1,16,616 लोगों की मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed