फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News 24 hours 50129 new covid 19 infections reported 578 people died of virus

Coronavirus India: कोरोना के नए मामलों में लगातार आ रही है कमी, 24 घंटे में सामने आए 50129 केस 

Sun, 25 Oct 2020 03:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Oct 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News 24 hours 50129 new covid 19 infections reported 578 people died of virus
भारत में आज कोरोना मामले: नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 55 हजार से कम रही जबकि करीब तीन महीने के बाद एक दिन में मृतकों की संख्या घटकर 578 हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 50,129 नए मरीजों के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,64,811 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है।

विज्ञापन


संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सात लाख से कम रही जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 90 फीसदी हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में 6,68,154 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं जो कुल मामलों का 8.50 प्रतिशत है।
विज्ञापन

 

देश में कुल 70,78,123 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 90 प्रतिशत है जबकि मृत्यु 1.51 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी।

कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के ऊपर हो गए थे, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्तूबर को 70 लाख के पार चले गए थे। आईसीएमआर ने बताया कि 24 अक्तूबर तक 10,25,23,469 नमूनों की जांच की गई है। शनिवार को 11,40,905 नमूनों का परीक्षण किया गया।


देश में पिछले 24 घंटे में जिन 578 संक्रमितों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र के 137, पश्चिम बंगाल के 59, छत्तीसगढ़ के 55, कर्नाटक के 52, दिल्ली के 36 और तमिलनाडु के 35 मरीज शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 1,18,534 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 43,152, तमिलनाडु के 10,893, कर्नाटक के 10,873, उत्तर प्रदेश के 6,854, आंध्र प्रदेश के 6,566, पश्चिम बंगाल के 6,427, दिल्ली के 6,225, पंजाब के 4,107 और गुजरात के 3,679 संक्रमित शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed