फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases cross 5000 In India 14 Month Boy Including 165 death

देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 5000 के पार, 14 माह के बच्चे समेत 149 लोगों की हो चुकी है मौत

Wed, 08 Apr 2020 10:28 AM IST
अपूर्वा राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Apr 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases cross 5000 In India 14 Month Boy Including 165 death
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

भारत में COVID-19 के मामले बढ़कर 5000 के पार पहुंच गए हैं। पिछले दो दिनों में कोरोना के लगभग दोगुने मामले देखने को मिले हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 149 पहुंच गया है। देश में 2 अप्रैल के बाद से मामले दोगुने से अधिक हो गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि अबतक 325 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। अकेले महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है। यहां पर 1018 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जबकि 64 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 150 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की जान गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 25 मौतें हुईं।
विज्ञापन


वहीं गुजरात के जामनगर में कोरोना पॉजिटिव 14 माह के बच्चे की मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। गुजरात में अब तक 175 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है। बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसके माता पिता उसे शनिवार को सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। रविवार को बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना के 576 मरीज सामने आए हैं और 9 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं। इन मरीजों में से 331 का संबंध निजामुद्दीन मरकज गए तब्लीगी जमात के सदस्यों से है।

तेलंगाना में मंगलवार को 40 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस के पॉजिटिव के मामलों की संख्या 404 हो गई है। इसमें 23 दिन का बच्चा भी शामिल है।


राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। ये मामले बीकानेर, बांसवाड़ी और जयपुर में मिले हैं। ये सभी पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 348 हो गई है। पुणे में कोरोना बीमारी से अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है।

बता दें इस वायरस से दुनियाभर में 1,363,124 लोग संक्रमित हैं। इसके साथ ही दो लाख 98 हजार 500 लोग इलाज से ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed