फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Virus contained in Kerala, Karnataka, situation worsens in Maharashtra and Gujarat

Covid-19 : केरल, कर्नाटक में काबू में आया वायरस, महाराष्ट्र-गुजरात में हालात बिगडे़

Fri, 24 Apr 2020 06:30 AM IST
योगेश साहू मनीष कुमार सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली।
मनीष कुमार सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Apr 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Virus contained in Kerala, Karnataka, situation worsens in Maharashtra and Gujarat
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर दस्ताने पहनती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : PTI

भारत में पहला मरीज केरल में 30 जनवरी को मिला। कर्नाटक में 10 मार्च को पहली मौत हुई। दोनों राज्यों में सख्ती का नतीजा ये है कि पहले संक्रमण व मौत वाले राज्यों में हालात काबू में है। दोनों राज्यों में आंकड़ा  450 पार नहीं कर पाया है। 22 अप्रैल को देश में संक्रमण के 84 दिन हो गए। सबसे तेज गुजरात में 34 दिन में ही 2272 लोग चपेट में आ गए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केरल में 84 दिन में 427 जबकि कर्नाटक में 55 दिन में 425 मरीज मिले। नौ मार्च को कर्नाटक में पहला केस सामने आया व महाराष्ट्र में भी पहला मरीज मिला, लेकिन यहां आंकड़ा कर्नाटक की तुलना में बारह गुना हो गया व 84वें दिन मरीजों की संख्या 5222 हो गई है।
विज्ञापन


यही हाल दिल्ली का है, जहां पहला मामला 25 फरवरी को सामने आया और 58 दिन में 2156 लोग चपेट में आ गए। गुजरात में कोरोना ने दस्तक 20 मार्च को दी। यहां 34 दिन के भीतर ही मरीजों का आंकड़ा 2272 पर पहुंच गया। यहां आंकड़ा दो हजार पार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौतों के मामले में गुजरात दूसरे नंबर पर
84वें दिन तक सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुईं। यहां 251 की मौत हो चुकी है जबकि गुजरात में ये आंकड़ा 95 पहुंच गया यानी गुजरात दूसरा राज्य है जहां सबसे अधिक मौतें हुई हैं। तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश हैं जहां 80 की मौत हुई। तीन राज्यों में वायरस के दस्तक के बाद महाराष्ट्र में रोजाना औसतन 2.98, गुजराज में 1.13 जबकि महाराष्ट्र में 0.95 लोगों की मौत दर्ज हुई है।

राजस्थान : दो हजार के करीब
कोरोना के संक्रमित मरीजों के मामले में राजस्थान 1801 मरीजों के साथ दो हजार के करीब पहुंचने वाले चार राज्यों में सबसे आगे है। तमिलनाडु 1596 मरीजों के साथ दूसरे, मध्य प्रदेश 1592 मरीजों के साथ तीसरे और और उत्तर प्रदेश 1449 मरीजों के साथ चौथे नंबर पर है।

केरल में हालात बेहतर

केरल में सबसे पहले वायरस मिला लेकिन 84वें दिन यहां हालात सबसे बेहतर हैं। यहां 427 मरीजों में से 231 ठीक हो चुके हैं जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं कर्नाटक में 425 मरीजों में से अभी तक 129 ही ठीक हुए हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस सप्ताह 30 हजार हो सकते हैं संक्रमित
संक्रमण की मौजूदा गति रही तो सप्ताह के अंत तक देश में 30 हजार लोग संक्रमित होंगे। यानी करीब बारह हजार नए लोग संक्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 13 अप्रैल को मौतों का आंकड़ा 273 था। आठवें दिन 20 अप्रैल सोमवार  559 मौतें हुईं। दोगुने से 13 ज्यादा की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार 18-19 अप्रैल के बीच मरीजों में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और रविवार तक आंकड़ा 16,116 पर था। इससे 48 घंटे पहले 13,835 मरीज थे। यानी पिछले आठ दिनों में आंकड़ा से डबल हो रहा था, अब चार दिन के भीतर मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। अगर गति यही रही तो रविवार तक संक्रमित 30 हजार हो जाएंगे। हजार से ज्यादा मरीज वाले राज्यों में गति अगर इससे अधिक हुई तो तस्वीर कुछ और हो सकती है।

जमातियों ने 4 राज्यों को किया प्रभावित
जमातियों ने उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को बुरी तरह प्रभावित किया। यूपी में 59 फीसदी, तेलंगाना में 79, आंध्र में 61 और तमिलनाडु में 80 फीसदी मामले जमातियों और मरकज से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed