फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Mumbai Policeman dies from covid 19 Infection, many hospitals refused to admit Him For Treatment

मुंबई: कोरोना से पुलिसकर्मी की मौत, कई अस्पतालों ने भर्ती करने से कर दिया था इनकार

Mon, 27 Apr 2020 10:22 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 27 Apr 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Mumbai Policeman dies from covid 19 Infection, many hospitals refused to admit Him For Treatment
Mumbai Police - फोटो : PTI (File)

महाराष्ट्र में जहां कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 8590 हो गए हैं, वहीं मानवीयता को शर्मसार करने वाली खबरें भी आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को मुंबई में सामने आया है। यहां कोरोना वायरस संक्रमित एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। दर्दनाक पहलू यह भी है कि कई सरकारी अस्पतालों में ही इस पुलिसकर्मी को इलाज के लिए भर्ती करने से इनकार कर दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि कोविड-19 से सोमवार को मुंबई पुलिस के 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। शनिवार के बाद से इस बीमारी से जान गंवाने वाले यह तीसरे पुलिसकर्मी थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि हेड कांस्टेबल के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर कई सरकारी अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया था। इसके बाद परेल इलाके में स्थित केईएम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह कुर्ला यातायात मंडल में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने दावा किया कि बुखार महसूस होने पर वह शुक्रवार को सबसे पहले घाटकोपर में राजावाड़ी अस्पताल गए। वहां के डॉक्टरों ने उन्हें कस्तूरबा अस्पताल जाने को कहा जो कि संक्रमण के मरीजों के इलाज का मुख्य केंद्र है। वहां भी उन्हें भर्ती करने से मना किया गया और इसके बाद वह नैयर अस्पताल गए, जिसने उन्हें केईएम अस्पताल जाने के लिए कहा।

अधिकारी ने बताया कि दोबारा जब हेड कांस्टेबल को कस्तूरबा अस्पताल जाने को कहा गया तो कुर्ला यातायात मंडल के वरिष्ठ निरीक्षक ने हस्तक्षेप कर उन्हें केईएम में भर्ती करवाया। हेड कांस्टेबल शुक्रवार को संक्रमित पाए गए थे। इससे पहले शनिवार को एक कांस्टेबल की और रविवार को एक भी एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र में 522 नये मामले, कुल संख्या 8590
सोमवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 522 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8590 हो गई है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। 


उन्होंने कहा कि राज्य में 27 और लोगों की मौत के साथ ही कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 369 हो गई है। वहीं प्रदेश में अबतक 1282 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed