वुहान बनता जा रहा है मुंबई, कोरोना से देश में मरने वाला हर दूसरा मरीज महाराष्ट्र का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना का सर्वाधिक संक्रमण महाराष्ट्र में है। यहां 2334 मरीज मिले हैं जबकि 160 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुंबई में मृतकों की संख्या 101 हो गई है। इस लिहाज से यदि देखें तो देश में कोरोना से मरने वाला हर दूसरा व्यक्ति महाराष्ट्र का है, जबकि तीसरा व्यक्ति मुंबई का है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में जिस तेजी के साथ कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उससे मुंबई चीन का बुहान शहर बनने की ओर अग्रसर दिखाई दे रहा है। बुहान में ही भयानक कोरोना वायरस का प्रादुर्भाव हुआ है।
एशिया की सबसे बड़ी और घनी झुग्गी बस्ती धारावी में मंगलवार को 7 और मरीज सामने आए जिसमें से दो महिलाएं हैं। वहीं, धारावी के तीन और मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है। धारावी में कोरोना से संक्रमित 55 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किए जा चुके हैं।
झुग्गी बस्तियों में तेजी से फैल रहा संक्रमण
मुंबई की झुग्गी बस्तियों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। धारावी तो कोरोना का हॉटस्पॉट है ही, उसके अलावा बांद्रा के बेहरामपाड़ा और कुर्ला के जरीमरी इलाके में कोरोना वायरस ने पांव पसार लिया है। झुग्गी-झोपड़ियों में रोज नए मामले सामने आने से बीएमसी की चिंता बढ़ गई है।
वहीं, राज्य सरकार ने मुंबई में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए चार जोन बनाएं हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना प्रभावित झुग्गी बस्तियों में वायरस का संक्रमण रोकने के लिए करीब 50 हजार लोगों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की गोलियां वितरित की जाएगी। यह गोलियां शुरुआत में धारावी और वरली की झुग्गी बस्तियों में 18 से 55 साल के लोगों को दी जाएंगी।
210 आरोग्य पोस्ट और 166 दवाखाना कार्यरत
मुंबई में कोरोना वायरस के फैलाव के नियंत्रण के लिए कंट्रोल जोन में बीएमसी कर्चमारी घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। इसके अलावा 21- आरोग्य पोस्ट और 166 दवाखाने संचालित किए जा रहे हैं। प्रति किलोमीटर पर एक आरोग्य केंद्र है और प्रत्येक नियंत्रण क्षेत्र में एक नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया गया। बीएमसी के अस्पतालों में मेडिकल कालेज के छात्रों को उपचार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है फिरभी कोरोना का संक्त्रस्मण थमता नहीं दिखाई दे रहा है।
शाहरुख खान ने दिए 25 हजार पीपीई किट
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने कोरोना से निटपने के लिए महाराष्ट्र सरकार को 25 हजार पीपीई किट उपलब्ध कराई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्विटर कर अभिनेता के प्रति आभार व्यक्त किया है। टोपे ने ट्वीट किया, ‘‘25 हजार पीपीई किट मुहैया कराने के लिए शाहरुख खान का बहुत बहुत धन्यवाद।
इससे कोविड-19 के खिलाफ हमारे संघर्ष और चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा में बहुत मदद होगी। बता दें कि पिछले दिनों शाहरुख खान ने बीएमसी को अपने चार मंजिला निजी कार्यालय को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सौंपा था।