फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : In Gujarat also the number of infected crosses 1000, becomes the sixth state of the country

छह राज्यों में 184 नए कोरोना संक्रमित मरीज, 1000 का आंकड़ा पार करने वाला गुजरात बना छटा राज्य

Sat, 18 Apr 2020 04:18 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 18 Apr 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : In Gujarat also the number of infected crosses 1000, becomes the sixth state of the country
लॉकडाउन के बावजूद घर से बाहर निकले एक शख्स का कोरोना वायरस से खतरे के बारे में समझाता पुलिसकर्मी। - फोटो : PTI

गुजरात में भी कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार के पार हो गई। शुक्रवार को यहां 92 नए मामलों की पुष्टि हुई और यह संख्या बढ़कर 1021 हो गई। दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान में पहले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार पार हो गई है। जबकि महाराष्ट्र में यह संख्या तीन हजार से अधिक हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि 92 नए मामलों में से सर्वाधिक 45 केस अहमदाबाद में रिपोर्ट हुए। जबकि सूरत में 14, वडोदरा में 9 केस सामने आए। जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वडोदरा में 31 साल के एक युवक की मौत हो गई, जबकि अहमदाबाद में 55 साल के अधेड़ की भी कोरोना से जान चली गई। गुजरात में 38 लोग अब तक कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 74 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडु में एक दिन में 30 को अस्पताल से छुट्टी
चेन्नई। देशभर में कोरोना के बढ़ते नए मामलों के बीच तमिलनाडु में 30 मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सभी लोगों का चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गवर्नमेंट ओमेंदुरार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डीन नारायण बाबू ने बताया कि इस अस्पताल में 95 कोरोना मरीज भर्ती थे। उपचार के बाद 30 ठीक हो गए। बीते 16 दिनों में दो बार हुए इनकी टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में दो दिन से नया मामला नहीं
भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 48 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस अवधि में जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। राज्य में अब तक 60 मामले आए हैं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राजस्थान में 38 नए मामलों की पुष्टि

राजस्थान में कोरोना से 56 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 38 नए मामले प्रकाश में आए और प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1169 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को इस शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बृहस्पतिवार रात उसकी जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई। 16 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

अब राजस्थान में पुलिसकर्मियों पर हमला
राजस्थान के टोंक में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों के समूह ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन कांस्टेबल घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि घायल कांस्टेबल रामराज, राजेंद्र और बागचंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, केस दर्ज
महाराष्ट्र में एक महिला पुलिसकर्मी से मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। ठाणे में कार रोकने पर निशांत देशमुख नाम के आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से मारपीट की और फरार हो गया।

छत्तीसगढ़ में तीन और मरीज मिले

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोरोना के तीन नए मामले मिले। प्रदेश में इस संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। अब तक 23 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

कर्नाटक में एक दिन में सर्वाधिक 38 केस
कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 353 हो गया। शुक्रवार को प्रदेश में 38 नए मामले रिपोर्ट हुए। यह एक दिन में अब तक का सर्वाधिक मामला है। 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 82 मरीज स्वस्थ हो गए।

मेघालय में परिवार के दो लोग संक्रमित
पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में शुक्रवार को दो नए केस सामने आए। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इनमें से एक की मौत हो चुकी है।

बिहार में 6 माह और दो साल का बच्चा संक्रमित

बिहार में 11 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अकेले नौ पॉजिटिव केस मुंगेर में पाए गए। इसमें छह माह का बच्चा और दो साल का एक लड़का भी शामिल है। बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश में 83 लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं।

आंध्र को मिली एक लाख रैपिड टेस्टिंग किट
दक्षिण कोरिया से विशेष विमान से भेजा गया एक लाख रैपिड टेस्टिंग किट शुक्रवार को आंध्र प्रदेश पहुंच गया। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस की जांच में तेजी आएगी। इस टेस्टिंग किट के जरिये डॉक्टर 10 मिनट में संक्रमण का पता कर सकते हैं। इससे मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed