{"_id":"5e6f3cc28ebc3ea7da313dde","slug":"coronavirus-case-filed-against-79-for-organizing-mass-program-at-cochin-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना वायरस: हवाईअड्डे पर सामूहिक कार्यक्रम करने पर 79 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोराना वायरस: हवाईअड्डे पर सामूहिक कार्यक्रम करने पर 79 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 16 Mar 2020 02:15 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 16 Mar 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Cochin Airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस खतरे के मद्देनजर लोगों के एकत्रित होने पर लगे प्रतिबंध के बावजूद कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सामूहिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पुलिस ने 79 लोगों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। ये लोग लोकप्रिय रियलिटी कार्यक्रम के प्रतिभागी का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे। पुलिस ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ नामजद और 75 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रियलिटी कार्यक्रम के प्रतिभागी और उसके समर्थकों ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन कर रविवार को हवाईअड्डे पर कथित तौर पर अव्यवस्था पैदा कर दी थी। नेदुमबासरी पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 147, 149, 188 और 283 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये धाराएं गैरकानूनी रूप से सभा करने, उपद्रव, सरकारी कर्मचारी के आदेश की अवज्ञा और सरकारी मार्गों को बाधित कर आम लोगों के लिए खतरा पैदा करने से जुड़ी हुई हैं। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने उच्च न्यायालय के उस फैसले का भी उल्लंघन किया कि हवाईअड्डे से 500 मीटर के दायरे में कोई जुलूस नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
एर्नाकुलम के जिलाधिकारी एस सुहास ने हवाईअड्डा परिसर में भीड़ द्वारा ऐसे समय में इस तरह का व्यवहार किए जाने की आलोचना की जब समाज के सभी वर्ग कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरत रहे हैं। केरल में ब्रिटेन के एक नागरिक समेत दो लोग रविवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 21 पर पहुंच गई।