फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus 3rd wave cases today in india live update news on september 26, Coronavirus cases in india today

कोरोना से राहत: लगातार दूसरे दिन 30 हजार से कम संक्रमण के मामले, 260 लोगों की मौत

Sun, 26 Sep 2021 09:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 09:56 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 260 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 26,032 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

विज्ञापन
coronavirus 3rd wave cases today in india live update news on september 26, Coronavirus cases in india today
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामले 30 हजार से कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 260 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 26,032 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 3,03,476 पहुंच गई है। देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह  4,46,918 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,29,02,351 हो गई है।

विज्ञापन


जानिए बीते छह दिनों के कोरोना के आंकड़े
शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 29,616 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 290 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 28,046 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए।  वहीं शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 31, 382 नए मामले सामने आए थे और 318 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32,542 लोग स्वस्थ हो गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 31,923 नए मामले सामने आए थे जबकि 282 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,964 नए मामले सामने आए थे जबकि 383 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 34,167 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए थे। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 3,01,989 पहुंच गई थी जो कि 186 दिनों में सबसे कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26,115 नए मामले सामने आए थे जबकि 252 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 34,469 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए थे। वहीं सोमवार की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,256 नए मामले सामने आए थे जबकि 295 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 43,938 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए थे। जबकि कल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,18,181 थी। 

केरल में 16,671 नए मामले
केरल में कोरोना सक्रमण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच रविवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 16,671 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 120 लोगों की जान गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।


देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 85 करोड़ के पार
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 85,60,81,527 करोड़ के पार हो गया है। वहीं  बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 68,42,786 डोज लगाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed