फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus The administration responded to the increasing dead bodies in the cemeteries of Indore

कोरोना वायरस: इंदौर के कब्रिस्तानों में जनाजों की संख्या से उठे सवालों पर मिला प्रशासन से यह जवाब

Fri, 10 Apr 2020 08:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 10 Apr 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
corona virus The administration responded to the increasing dead bodies in the cemeteries of Indore
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 206 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में कई जगहों पर अफवाहों और अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसा ही कुछ हाल मध्य प्रदेश के इंदौर में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल कोरोना वायरस का जिन जगहों पर सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिल रहा है, वहां आस-पास के कुछ कब्रिस्तानों में आम दिनों के मुकाबले जनाजों की संख्या में कथित तौर पर आई बढ़ोतरी सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


इन कब्रिस्तानों में बढ़ते जनाजों को कोरोना वायरस से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस बीच प्रशासन की तरफ से इस मामले पर बयान भी आया है। प्रशासन का कहना है कि कब्रिस्तान में बढ़ते शवों को सीधे कोविड-19 से तुरंत जोड़ दिया जाना सही नहीं होगा। 
विज्ञापन


शहर के कुछ कब्रिस्तानों में जनाजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिलाधिकारी मनीष सिंह ने पत्रकारों से कहा, "यह बात सही है कि (शहर के कुछ कब्रिस्तानों में जनाजों की) संख्या कुछ हद तक बढ़ी है। लेकिन इन मौतों के सही कारण का पता मेडिकल जांच के बाद ही लगेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिंह ने आगे कहा, "हमारी जनाजों से जुड़े कुछ मृतकों के परिवारवालों, शहर के काजी, मौलवियों और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से बात हुई है। इन लोगों से बात करने के दौरान पता चला कि मौत से पहले इन लोगों में सर्दी, खांसी और छींक सरीखे वे लक्षण नहीं थे, जो अमूमन कोरोना वायरस के मरीजों में पाये जाते हैं।"


सिंह ने आगे कहा कि खजराना, चंदन नगर और हाथीपाला जैसे इलाकों में कोरोना वायरस का संक्रमण शहर के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले काफी पहले फैल गया था। संक्रमण आगे और न फैले इसके लिए इन इलाकों को सील करते हुए वहां आम लोगों की आवाजाही पर पहले ही सख्त रोक लगा दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन इलाकों में विशेष अभियान छेड़ रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed