कोरोना वायरस बेकाबू : दूसरी लहर में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ रहा संक्रमण, देश के कई शहरों में लगा लॉकडाउन
{"_id":"60678ee38e4879698c7308a7","slug":"corona-virus-lockdown-imposed-in-four-states-of-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस बेकाबू : दूसरी लहर में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ रहा संक्रमण, देश के कई शहरों में लगा लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 03 Apr 2021 08:22 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Apr 2021 08:22 AM IST
खास बातें
कोरोना की दूसरी लहर पर काबू करने के लिए राज्यों ने अपने स्तर पर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के पुणे में सात दिन तक बार, रेस्त्रां, होटल और धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 6 से 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लग गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के चार जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। कोरोना से जुड़े हर अपडेट को यहां पढ़िए..
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:19 AM, 03-Apr-2021
महाराष्ट्र : शुक्रवार को कोरोना के 47,827 नए मरीज मिले
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 मामले दर्ज किए गए जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के नए मामलों के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गई है। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 55,379 हो गई है। इस बीच 24,126 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,57,494 हो गई। इधर 3,89,832 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं मुंबई शहर में कोविड-19 के 8,844 नए मामले सामने आए, जो महानगर में अब तक किसी एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।
08:13 AM, 03-Apr-2021
मुंबई में लग सकते हैं कुछ प्रतिबंध
वहीं मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में कुछ और प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं। मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 8832 मामले आए। महामारी की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा मामले हैं। एक दिन पहले शहर में संक्रमण के 8646 मामले सामने आए थे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि शुक्रवार को 20 मरीजों की मौत हुई जो दिसंबर 2020 के बाद सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन
08:12 AM, 03-Apr-2021
उद्धव बोले, नहीं तो लगाना पड़ेगा लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच शुक्रवार रात सीएम उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना के चलते महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा या नहीं लगेगा, इस पर मैं अभी कुछ भी नहीं बोलूंगा। हालांकि जो हालात इस समय हैं, अगर ये आगे भी जारी रहेंगे तो संभालना मुश्किल होगा। इसके बार लॉकडाउन की आखिरी उपाय है। सीएम ठाकरे ने कहा कि राज्य में 70 फीसदी टेस्ट आरटीपीसीआर से ही हो रहे हैं। कोरोना आने से पहले पिछले मार्च में हमारे पास बेड्स नहीं थे, लेकिन आज करीब तीन लाख 75 बेड्स हमने तैयार किए हैं। लॉकडाउन का उपयोग हमने अपनी जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए किया था, जिसमें हम कामयाब भी हुए।08:12 AM, 03-Apr-2021
दुर्ग जिला प्रशासन ने छह से 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया
उधर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला प्रशासन ने छह से 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। जिलाधिकारी सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी है, इसके लिए जनता के समर्थन की जरूरत है। हालांकि इसमें यह साफ नहीं किया गया है कि इस दौरान किन-किन गतिविधियों को मंजूरी रहेगी।
कोवाक्सिन टीका: बूस्टर डोज के लिए क्लीनिकल ट्रायल को केंद्र की मिली मंजूरी
08:12 AM, 03-Apr-2021
मप्र के चार जिलों में लॉकडाउन
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के चार जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने बेतूल जिले में शुक्रवार रात दस से तो खरगोन के शहरी क्षेत्रों में रात बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। रतलाम शहर और छिंदवाड़ा जिले में बृहस्पतिवार रात दस बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।
08:11 AM, 03-Apr-2021
पुणे में बार, होटल, रेस्त्रां अगले सात दिनों तक बंद
इसी के तहत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के पुणे में स्थानीय प्रशासन ने बार, होटल, रेस्त्रां को अगले सात दिनों तक बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान होम डिलिवरी की जाएगी। पुणे के डिविजिनल कमिश्नर सौरभ राव ने बताया कि शनिवार से रात 12 से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। सभी धार्मिक स्थल अगले सात दिनों तक पूरी तरह से बंद रहेंगे।
वहीं, अगले सात दिनों के दौरान शादी और अंतिम संस्कार के अलावा किसी भी तरह का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजन करने की अनुमति नहीं होगी। अंतिम संस्कार में जहां अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे वहीं शादी में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। अगले शुक्रवार को स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी।
वहीं, अगले सात दिनों के दौरान शादी और अंतिम संस्कार के अलावा किसी भी तरह का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजन करने की अनुमति नहीं होगी। अंतिम संस्कार में जहां अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे वहीं शादी में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। अगले शुक्रवार को स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र : बीएमसी ने कहा- मुंबई में कोरोना की चपेट में आए 32 फीसदी युवा
विज्ञापन
विज्ञापन
03:03 AM, 03-Apr-2021
कोरोना वायरस बेकाबू : दूसरी लहर में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ रहा संक्रमण, देश के कई शहरों में लगा लॉकडाउन
कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस लहर में संक्रमण रिकॉर्ड तोड़ गति के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले एक दिन में 81 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। पहली की तुलना में दूसरी लहर कई गुना तेजी से आगे बढ़ रही है। इतना ही नहीं लगातार दूसरे दिन देश में 450 से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
कोरोना की दूसरी लहर पर काबू करने के लिए राज्यों ने अपने स्तर पर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। देश के कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू पहले से ही जारी है।
कोरोना की दूसरी लहर पर काबू करने के लिए राज्यों ने अपने स्तर पर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। देश के कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू पहले से ही जारी है।