{"_id":"604a92afc7c7cb3bd4063c73","slug":"corona-virus-lockdown-impose-in-nagpur-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona virus : कोरोना का कहर बढ़ा, नागपुर में 21 तक लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona virus : कोरोना का कहर बढ़ा, नागपुर में 21 तक लॉकडाउन
Fri, 12 Mar 2021 03:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 12 Mar 2021 03:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र सहित छह राज्यों में सबसे ज्यादा 86 फीसदी मरीज हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में राज्य सरकार ने 15 से 21 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में इस साल किसी एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 22,854 मामले सामने आए हैं, वहीं 126 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। केंद्र सरकार ने लोगों से वायरस को हल्के में नहीं लेने और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। करीब 85.91 फीसदी मामले इन्हीं 6 राज्यों के हैं। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को देशभर में कुल 126 मौतों में से 54 अकेले महाराष्ट्र में हुई हैं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों में करीब 60 फीसदी से ज्यादा मामले केवल महाराष्ट्र में मिले। महाराष्ट्र में गंभीर हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा करने के साथ ही कुछ अन्य शहरों को भी इसकी जद में लाने के संकेत दिए हैं।
राज्य सरकार ने नागपुर में लॉकडाउन के दौरान बैंक, पोस्ट ऑफिस, सब्जी और मांस-मछली की दुकान, मेडिकल स्टोर आदि जरूरी सेवाएं ही खुला रखने की अनुमति दी है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी जारी रहेगी, लेकिन निजी दफ्तर, शराब की दुकान आदि बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तर 25 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोले जाएंगे।
उधर, सरकार के निर्देश पर महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए 14 मार्च को आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा पिछले साल अप्रैल में होनी थी, लेकिन तब भी लॉकडाउन के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। परीक्षा रद्द करने को लेकर राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस व एनसीपी समेत विपक्षी दल भाजपा ने भी आलोचना की है।
देश में कोरोना
कुल मामले : 1,12,85,561
ठीक हुए : 1,09,38,146
सक्रिय मामले : 1,89,226 (1.68 फीसदी)
संक्रमण से मौत : 1,58,189
सैंपल जांच : 22,42,58,293
रिकवरी दर : 96.92 फीसदी
मृत्युदर : 1.40 फीसदी
पीएम मोदी की मां हीरा बा ने लिया पहला डोज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीके की पहली खुराक ले ली है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए सभी से टीका लगवाने की अपील भी की।
अब तक 2.56 करोड़ लोगों का टीकाकरण
कोरोना का सबसे ज्यादा टीका लगाने वालों में भारत दुनिया का दूसरा देश बन चुका है। एक मार्च से दूसरा चरण शुरू होने के बाद टीकाकरण में लगातार तेजी के कारण यह मुकाम हासिल हो सका।
भारत में बृहस्पतिवार दोपहर तक 2.56 करोड़ लोगों को टीका लग चुका था। अमेरिका दुनिया का पहला देश है, जहां अब तक तीन करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। ब्राजील में 1.13 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
महाराष्ट्र में लोगों की लापरवाही ने बढ़ाया कोरोना
कोरोना संक्रमण कई वजहों से बढ़ रहा है। मरीजों की जांच में तेजी आने के अलावा लोगों की लापरवाही भी संक्रमण के प्रसार की एक बड़ी वजह है। मास्क नहीं पहनना और सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखने का खासतौर पर महाराष्ट्र में गंभीर असर देखने को मिल रहा है।
- बलराम भार्गव, आईसीएमआर महानिदेशक
दिल्ली-एनसीआर के लिए स्थिति और चिंताजनक
यदि समय रहते सतर्क नहीं हुए, तो दूसरे राज्यों पर भी इसका गंभीर असर दिखाई दे सकता है। दिल्ली-एनसीआर के लिए स्थिति और भी चिंताजनक है, क्योंकि यहां भीड़ बहुत है। लोग सतर्कता नियमों का पालन नहीं कर रहे, इसलिए विनती है कि लोग स्थिति को समझें। कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।
- डॉ वीके पॉल, नीति आयोग के सदस्य