फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: Indian Railways lost 85 crores in 12 days, 12 lakh passengers canceled their tickets

कोरोना वायरस: रेलवे को 12 दिनों में हुआ 85 करोड़ का नुकसान, 12 लाख यात्रियों ने रद्द किए टिकट

Sat, 14 Mar 2020 06:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 14 Mar 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: Indian Railways lost 85 crores in 12 days, 12 lakh passengers canceled their tickets
coronavirus - फोटो : Shutterstock/Pixabay

देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक देश में कोरोना वायरस के 84 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं इस जानलेवा वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का असर अर्थव्यस्था के हर एक विभाग पर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते सभी यातायात साधनों में यात्रियों की कमी देखी जा रही है, फिर चाहे वो रेल यातायात हो या बस। लोगों में कोरोना वायरस का डर इस कदर बढ़ रहा है कि वह रेल टिकटों को रद्द करा रहे हैं और बसों, मेट्रो जैसे सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग करने से बच रहे है। 
विज्ञापन


दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली से मिले आंकड़ों के मुताबिक, एक से 12 मार्च के बीच, 12.29 लाख यात्रियों ने रेल यात्रा रद्द की है। टिकटों के रद्द होने से रेलवे को 85.03 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मार्च में इस अवधि में 7.25 लाख लोगों ने टिकट रद्द करवाए थे। अगर फरवरी और मार्च महीने के टिकट रद्द कराने की तुलना की जाए तो पता चलता है कि मार्च महीने में रेलवे के 5.04 लाख यात्री घटे हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि अगर इसी तरह चलता रहा तो रेलवे के नुकसान में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ऐसा नहीं है कि रेल बुकिंग में गिरावट केवल रेलवे काउंटरों और ऑनलाइन माध्यमों में हुई है। भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जाने वाले पांच पीआरएसओं में भी गिरावट देखी जा सकती है। भारतीय रेलवे में दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद, गोवाहटी, कोलकता पांच यात्री आरक्षण प्रणाली यात्री (पीआरएस) हैं। इन पीआरएस से कहीं की भी टिकट बुक की जा सकती है। भारतीय रेलवे रोजाना 20 हजार ट्रेन चलाता है। रेलवे का सालाना राजस्व 1.97 लाख करोड़ है। मगर अब इसमें कमी आने की आशंका है।

दूसरी ओर, घाटे को देखते हुए रेलवे ने भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। रेल वार्डों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों से भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। 

पर्यटन उद्योग पर भी कोरोना वायरस का असर

कोरोना वायरस का प्रभाव पर्यटन उद्योग पर भी पड़ सकता है। सरकार द्वारा इस वायरस से निपटने के लिए कई देशों के नागरिकों के आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे आशंका जताई जा रही है पर्यटन उद्योग को 18 अरब रुपये का नुकसान हो सकता है। 

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मार्च और अप्रैल महीने में लगभग डेढ़ लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं। लेकिन सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते इसमें कमी देखी जा सकती है। एक लाख से अधिक पर्यटकों ने फरवरी में अपनी दिल्ली यात्रा को रद्द किया। पर्यटकों के नहीं आने से गेस्ट हाउस और होटल सुनसान नजर आ रहे हैं। 

गौरतलब हो कि ईस्टर पर्व पर जर्मनी, लंदन, स्पेन, फ्रांस सहित यूरोप के तमाम छोटे-बड़े देशों से बड़ी तादाद में पर्यटक भारत का रूख करते हैं। लेकिन सरकार द्वारा लगाई गई रोक से इस अवधि में आने वाले डेढ़ लाख से अधिक पर्यटकों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ेगी। अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में 70 फीसदी से अधिक गेस्ट हाउस खाली हो जाएंगे। 

यात्रा समय में गिरावट

कोरोना वायरस के डर से कई कंपनियों द्वारा घरों से काम करने के निर्देश देने और लोगों द्वारा घरों से बाहर नहीं निकलने के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी आई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डीएनडी, आश्रम चौक, नोएडा लिंक रोड पर यात्रा के समय में 15 तक की कमी देखी गई है। यानि जिस सफर को पूरा करने में एक घंटा लगता था, वह अब 45 मिनट में पूरा हो रहा है।

एनसीआर से दिल्ली आने वालों यात्रियों की संख्या में कमी
वहीं, कोरोना के डर से एनसीआर से मेट्रो द्वारा दिल्ली आने वाले यात्रियों की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। लोग सार्वजनिक वाहनों के मुकाबले निजी वाहनों में यात्रा करने को तरजीह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed