COVID-19: देश की 20 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की दोनों खुराक लगी, 62 फीसदी ले चुके पहली डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 34 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। वहीं 32 जिलों में ये 5-10 फीसदी के बीच है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की 20 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं, जबकि 62 प्रतिशत को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। सरकार ने आज यह जानकारी दी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब भी सबसे अधिक मामले केरल में सामने आ रहे हैं।
देश में पिछले हफ्ते सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 67.79 प्रतिशत केरल से थे, यह एक लाख से ज्यादा उपचाराधीन मरीजों वाला एक मात्र राज्य है। कुल मामलों में से 68 फीसदी अकेले केरल से ही सामने आ रहे हैं। यहां 1.99 लाख सक्रिय मामले हैं। जबकि पांच अन्य राज्यों मिजोरम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र में 10 से अधिक सक्रिय मामले है।
Almost 68% of total cases reported nationally are from Kerala. Kerala has over 1.99 lakh active cases, while 5 other states - Mizoram, Andhra Pradesh, Karnataka, Tamil Nadu, Maharashtra - have more than 10,000 active cases: Rajesh Bhushan, Health Secretary pic.twitter.com/OT41MhmthD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 16, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश के 34 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। वहीं 32 जिलों में ये दर 5-10 फीसदी के बीच है। राजेश भूषण ने कहा कि पिछले 11 हफ्ते से संक्रमण दर तीन फीसदी से कम बनी हुई है। 64 जिलों में 5 संक्रमण दर फीसदी से ऊपर है। ऐसे जिले चिंता का विषय बने हुए हैं और यहां वैक्सीनेशन, सर्विलांस, लोगों के बर्ताव पर सख्त नजर रखनी होगी।
राजेश भूषण ने बताया कि देश में 3631 पीएसए प्लांट शुरू किए जा रहे हैं। ये 4500 मीट्रिक टन मेडिकल आक्सीजन उपलब्ध करा पाएंगे। इसमें केंद्रीय संसाधनों से 1491 प्लांट और राज्यों और अन्य संसाधनों से 2140 प्लांट तैयार किए जा रहे हैं।
नियमों का किया जाए पालनआईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत ये है- पहला वैक्सीन की स्वीकार्यता हो और दूसरा कोविड-19 सम्मत बर्ताव का पालन किया जाए, तीसरा जिम्मेदारी के साथ यात्रा करें और चौथा त्योहारों को सावधानी से मनाएं।
उन्होंने कहा कि त्योहार करीब हैं, ऐसे में सरकार टीके की स्वीकार्यता, कोविड-19 अनुकूल आचरण, जिम्मेदार तरीके से यात्रा और जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने पर जोर दे रही है।
बूस्टर डोज की योजना नहींं
डॉ. भार्गव ने कहा कि बूस्टर डोज केंद्र की योजना में शामिल नहीं है। सभी को वैक्सीन की दोनों डोज मिल जाए, यही हमारी प्राथमिकता है। कई एजेंसियों ने अनुशंसा की है कि एंटीबॉडी लेवल को मापा नहीं जाना चाहिए।
इसके साथ ही नीति आयोग के सदस्य डाक्टर वीके पॉल ने बताया कि मिजोरम चिंता का विषय है। आने वाले 2-3 महीनों में हमें किसी भी तरह के कोरोना के मामलों में वृद्धि के प्रति सावधानी बरतनी होगी। हम सभी से आने वाली तिमाही में सावधान रहने का अनुरोध करते हैं।
इन राज्यों में फैला डेंगू
वहीं, डेंगू फैलने के सवाल पर स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि जहां भी पानी जमा होता है, वहां एडीज मच्छर पनपते हैं और इससे ही डेंगू फैलता है। हर साल इससे बचाव का कार्यक्रम चलाया जाता है। हमें दिल्ली, हरियाणा, प. बंगाल, यूपी, गुजरात और असम में डेंगू फैलने की सूचना मिली है।