फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine Precautions dose Records Over Nine Lakh beneficiaries On First day Latest News Update

Corona Vaccine Precautions dose: पहले दिन 9.68 लाख लोगों को मिली एहतियाती खुराक, इनमें आधे से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 10 Jan 2022 10:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Jan 2022 10:38 PM IST
सार

सुबह नौ बजे से ही देश के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर एहतियात खुराक मिलना शुरू हुई थी। देर रात तक चले टीकाकरण के दौरान 7.35 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और 3.15 लाख बुजुर्गों को एहतियात खुराक दी गई। 

विज्ञापन
Corona Vaccine Precautions dose Records Over Nine Lakh beneficiaries On First day Latest News Update
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज यानी एहतियती खुराक की शुरुआत सोमवार से हो गई। देश में पहले ही दिन 9.68 लाख लोगों को वैक्सीन की एहतियाती खुराक दी गई। इस तीसरी खुराक को लेने वालों में सबसे अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे, जबकि 3.15 लाख बुजुर्गों को भी कोविशील्ड और कोवाक्सिन की खुराकें दी गईं। 

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान कई जगह कोविन वेबसाइट से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। कई डॉक्टरों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि तीसरी खुराक लेने से पहले उनसे अस्पताल का पहचान पत्र मांगा जा रहा है। जबकि पिछली बार दो खुराक के वक्त ऐसा कोई नियम नहीं था। उनका पंजीयन पहले से ही कोविन वेबसाइट पर दर्ज है। ऐसे में अस्पताल के पहचान पत्र मांगने की आवश्यकता क्यों है? हालांकि देर शाम तक इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को देश में कोरोना टीकाकरण का 360वां दिन रहा। इस दौरान 90 लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें 9.68 लाख एहतियाती खुराक शामिल हैं। सुबह नौ बजे से ही देश के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक मिलना शुरू हुई थी। देर रात तक चले टीकाकरण के दौरान 7.35 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और 3.15 लाख बुजुर्गों को एहतियाती खुराक दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा 15 से 17 वर्ष के 22.84 लाख किशोरों ने वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है। इसी के साथ ही देश में कुल टीकाकरण बढ़कर 152 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब तक देश की 63.61 करोड़ वयस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed