फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona vaccination in india live updates, india top in vaccination

200 देशों के बराबर भारत में लगा टीका: देश के 51% लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी, जानिए पूरी आबादी को कितने दिन में लगेगा टीका?

Thu, 21 Oct 2021 04:47 PM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 21 Oct 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार
दुनिया की आबादी 757 करोड़ से ज्यादा है। कुल 232 देशों की सूची में 200 देश ऐसे हैं जिनकी कुल आबादी 100 करोड़ के अंदर ही है। बाकी 600 करोड़ से ज्यादा लोग भारत, चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, नाइजिरिया, बांग्लादेश, रूस, मैक्सिको, जापान, इथोपिया, फिलिपींस, मिस्र, वियतनाम समेत 32 देशों में रहते हैं। 
loader
corona vaccination in india live updates, india top in vaccination
वैक्सीनेशन की रफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की आबादी 139 करोड़ से ज्यादा है। मतलब चीन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा आबादी वाला देश। कोरोना के टीकाकरण के मामले में भी भारत दूसरा देश है जहां 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। चीन का दावा है कि उनके यहां अब तक 222 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।


16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। तब से अब तक यानी 278 दिनों में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देश की 51%  आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 21% लोग ऐसे हैं जिन्होंने दोनों डोज लगवा ली है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार पूरी दुनिया की 49% आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 37% लोग ऐसे हैं जिन्हें दोनों डोज लग चुकी है। 

200 देशों के बराबर भारत में वैक्सीनेशन

आबादी के लिहाज से देखें तो 100 करोड़ डोज यानी 200 देशों की आबादी के बराबर भारत में लोग वैक्सीनेट हो चुके हैं। दुनिया की आबादी 757 करोड़ से ज्यादा है। कुल 232 देशों की सूची में 200 देश ऐसे हैं जिनकी कुल आबादी 100 करोड़ के अंदर ही है। बाकी 600 करोड़ से ज्यादा लोग भारत, चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, नाइजिरिया, बांग्लादेश, रूस, मैक्सिको, जापान, इथोपिया, फिलिपींस, मिस्र, वियतनाम समेत 32 देशों में रहते हैं। आंकड़े worldpopulationreview से लिए गए हैं।

100 करोड़ वैक्सीनेशन में कितने दिन लगे?

देश में अभी छह कोरोना वैक्सीन का प्रयोग हो रहा है। इसमें कोविशील्ड, कोवाक्सिन, स्पुतनिक-वी, जॉनसन एंड जॉनसन, एमआरएनए और जाइकोव-डी शामिल हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा कोविशील्ड और कोवाक्सिन ही लगाई जा रही है। जल्द ही बच्चों के लिए कोवाक्सिन व अन्य वैक्सीन को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो वैक्सीनेशन की रफ्तार में और तेजी आ सकती है।  

16 जनवरी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके 84 दिन बाद यानी 10 अप्रैल तक देश में 10 करोड़ टीके लग गए। इसके बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार में काफी तेजी आई और 10 से 20 करोड़ डोज होने में महज 45 दिन लगे। 25 मई 2021 को देश के 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी। 

देश में टीकाकरण की रफ्तार

डोज दिन तारीख
पहली डोज -- 16 जनवरी
10 करोड़ 57   10 अप्रैल 
20 करोड़ 45 25 मई
30 करोड़ 29 23 जून
40 करोड़ 23 16 जुलाई
50 करोड़   21 6 अगस्त
60 करोड़ 19 25 अगस्त
70 करोड़ 12   6 सितंबर
80 करोड़ 12 18 सितंबर
90 करोड़ 14   दो अक्तूबर
100 करोड़   19   21 अक्तूबर

(सोर्स : cowin.gov.in)

 

पूरी आबादी के वैक्सीनेशन में कितने दिन लगेंगे?

अभी हर 15 दिन में औसतन 10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। चूंकि हर एक व्यक्ति को वैक्सीन की दो डोज लग रही है, इसलिए 139 करोड़ की आबादी को कुल 278 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जाएगी।   
मौजूदा रफ्तार से अगर वैक्सीनेशन हुआ तो 18 दिसंबर तक देश के सभी 139 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग जाएगी। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। मतलब 16 जनवरी 2021 से लेकर 18 दिसंबर 2021 तक यानी 338 दिन में देश के हर नागरिक को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगने की उम्मीद है। अब फुल वैक्सीनेशन के लिए डेटा का एनालिसिस करें तो 18 दिसंबर से अगले 338 दिन में यानी अगले साल 21 नवंबर तक देश की पूरी आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed