फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination 100 Percent adults in nine states received one dose of vaccine Latest News Update

कोरोना टीकाकरण: नौ राज्यों में 100 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन की एक खुराक लगी, इस राज्य कर प्रदर्शन सबसे अच्छा

Thu, 21 Oct 2021 09:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Oct 2021 09:33 PM IST
सार

अब तक अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लक्ष्यद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा व नगर हवेली में 100 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना के टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Corona vaccination 100 Percent adults in nine states received one dose of vaccine Latest News Update
केंद्रों पर टीकाकरण जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में गुरुवार तक कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया। खास बात यह है कि देश में करीब 75 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 100 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगा दी गई है, जबकि 93 करोड़ वयस्क आबादी में से 31 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। कोविन पोर्टल के मुताबिक,  70 करोड़ वैक्सीन डोज पहली खुराक और 29 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दूसरी खुराक के रूप में दी जा चुकी है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अब तक अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लक्ष्यद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा व नगर हवेली में 100 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना के टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। वहीं, जिन पांच राज्यों में सर्वाधिक संख्या में टीके लगाए गए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्यप्रदेश का नंबर आता है।
विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि देश को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है। 100 करोड़ डोज के कीर्तिमान को छूने के बाद अब हम हम उन सभी लोगों को दूसरी खुराक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे, जिन्हें पहली खुराक मिल चुकी है। ऐसे ही कोरोना के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की कुल 103.5 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इनके पास 10.85 करोड़ टीके इस समय भी उपलब्ध हैं। देश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया गया था। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए 2 फरवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई। अगले चरण में 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों को टीका लगने की शुरुआत हुई। 1 अप्रैल से 45 या इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाने लगा। इसके बाद 1 मई से सभी वयस्कों को भी टीकाकरण अभियान में जोड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed