फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Update Coronavorus outbreak Corona cases Covid Death Covid19 Active caseload Vaccination Lockdown World Corona Tally 

Corona Update: केरल में फिर 50 हजार से ज्यादा नए केस, दिल्ली-मुंबई में राहत, जानें देश-दुनिया में कोरोना का हाल

Sun, 30 Jan 2022 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Jan 2022 10:02 PM IST
सार

दिल्ली में कोरोना के 3,674 नए मामले सामने आए। इस दौरान 30 मरीजों की मौत हुई और 6,954 मरीज ठीक हुए।  मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में 1,160 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 2,530 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हुई।

विज्ञापन
Corona Update Coronavorus outbreak Corona cases Covid Death Covid19 Active caseload Vaccination Lockdown World Corona Tally 
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच केरल में रविवार को कोरोना के 51,570 मामले सामने आए। इस दौरान 32,701 लोगों ने कोरोना को मात दी और 14 लोगों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल 3,54,595 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में कोरोना के 3,674 नए मामले सामने आए। इस दौरान 30 मरीजों की मौत हुई और 6,954 मरीज ठीक हुए। पॉजिटिविटी दर 6.37 फीसदी है। सक्रिय मामले 21,490 हैं। मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में 1,160 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 2,530 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हुई। सक्रिय मामले 10,797 हैं।
विज्ञापन


देश की 75 फीसदी वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण
कोरोना वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान में देश ने एक नया कीर्तिमान दर्ज करते हुए अपनी 75 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की दोनों खुराक लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2.34 लाख केस, संक्रमण दर बढ़ी
इससे पहले देश में शनिवार को 2.34 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, 893 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान 3.51 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल ठीक होने की दर 93.89 फीसदी है। इससे पहले, शुक्रवार को 2.35 लाख केस और 871 मौतें दर्ज की गई थीं। यानी पिछले दिन के मुकाबले नए केस कम दर्ज किए गए हैं।

तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। फिलहाल देश में संक्रमण के सक्रिय मामले यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18.77 लाख है। दैनिक संक्रमण दर में हल्का उछाल देखा गया और यह 14.50 प्रतिशत पर है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.10 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

प्रमुख राज्यों और शहरों में कोरोना का हाल

  • दिल्ली में कोरोना के केस अब कम हुए हैं और पॉजिटिविटि रेट 7.4% है। दिल्ली में नए मामले अब 5,000 से कम आ रहे हैं और अस्पतालों में 88% बेड खाली है लेकिन हमें अभी भी सावधानी बरतनी है, क्योंकि अगर हम सावधानी बरतेंगे तो कोरोना की स्थिति नियंत्रण में रहेगी। एलएनजीपी के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी।
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 3,427 नए मामले सामने आए हैं, 9,750 लोग डिस्चार्ज हुए और 33 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 31,562 हैं।
  • असम में कोरोना वायरस के 910 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7,230 मरीज डिस्चार्ज हुए और 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 22,448 हैं।


बीजिंग के और इलाके सील, कोरोना के 12 मामले मिले
चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस के दो और मामले मिलने के बाद शहर के उत्तरी जिले के कई रिहायशी इलाकों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि चाओयांग जिले के एंझेन्ली इलाके को शनिवार को सील किया गया था और किसी को भी परिसर से बाहर निकालने की इजाज़त नहीं है। चीन शुक्रवार को ओलंपिक खेलों के उद्धाटन समारोह का आयोजन करने की तैयारी कर रहा है जिसके मद्देनजर बीजिंग हाई अलर्ट पर है।

रूस में पहली बार एक दिन में एक लाख से ज्यादा संक्रमित
रूस में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा पहुंच गई है। देश की कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने बताया कि शनिवार को रूस में पहली बार एक दिन में 1,13,122 लोग संक्रमित मिले। अधिकारियों ने इसके लिए कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप को जिम्मेदार ठहराया है। बीते 24 घंटे में 668 लोगों की मौत भी हो गई। रूस में अब तक कोरोना वायरस के कारण 7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा ने खुद को किया आइसोलेट
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने एक करीबी सहयोगी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को मंगलवार तक के लिए आइसोलेट कर लिया है। यह व्यक्ति उनके साथ निकट संपर्क में आया था। सरकार ने बताया कि केरीकेरी शहर से ऑकलैंड की उड़ान के दौरान उस व्यक्ति के संक्रमित होने का खुलासा हुआ। उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट एक दिन बाद मिलने की संभावना है।

चीन में बीजिंग के आसपास लॉकडाउन
 विंटर ओलंपिक में केवल पांच दिन बाकी हैं। खेलों को कोरोनामुक्त कराने के लिए चीन ने बीजिंग के आसपास के कई इलाकों में लॉकडाउन लागू कर दिया है। इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके कारण बिना किसी जानकारी के 20 लाख से ज्यादा लोग अपने घरों में कैद रहने पर मजबूर हो गए हैं। उधर, तमाम सावधानियां बरतने के बाद भी बीजिंग में जून-2020 के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।

नेशनल हेल्थ कमीशन (एनएचसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बीजिंग में कोरोना के 20 नए मामले आए। सबसे ज्यादा संक्रमित फेंगताई जिले में मिले हैं। वहां के अधिकारियों ने कई आवासीय परिसरों पर लॉकडाउन लागू कर दिया है।

अधिकारियों ने शहर के 20 लाख लोगों के टेस्ट की प्रक्रिया शूरू कर दी है। वैसे चीन अपने यहां कोरोना के मामले दुनिया के बहुत से देशों से बेहद कम रखने में अब तक कामयाब रहा है। बीच-बीच में उसके शहरों में संक्रमित सामने आते रहे हैं। अब चीन के राष्ट्रीय पर्व चंद्र नव वर्ष पर नई चुनौती आने वाली है। इस पर्व पर चीन में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। लाखों लोग छुट्टियां लेकर अपने घर पहुंचेंगे और परिजनों से मिलेंगे।



आयोजन में जुटे कर्मचारी बाकी लोगों से अलग
ओलंपिक के आयोजन में लगे कर्मचारियों को बाकी जनता से अलग रखा जा रहा है। इसका कारण उन्हें संक्रमण के खतरे से बचाना है। आयोजन स्थल के भीतर रोज 60 हजार लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। आयोजकों को शनिवार को खेलों से जुड़े 36 मामले मिले थे। 4 जनवरी को आयोजन स्थल सील होने के बाद से अब तक 100 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। एनएचसी ने बताया कि देश के अन्य स्थानों पर रविवार को 54 नए मामले सामने आए। हेंगझोऊ जिला नया हॉटस्पॉट बताया जा रहा है।

ब्रिटेन के स्कूलों में लौट आया मास्क
नए ओमिक्रॉन स्वरूप से बच्चों को खतरे के मद्देनजर ब्रिटेन के स्कूलों में मास्क फिर लागू कर दिया गया है। उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुके मिट रोमनी भी संक्रमित हो गए हैं।

इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। यूक्रेन में महामारी की शुरुआत के बाद से मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार जा पहुंचा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने बताया कि बच्चों को खतरे से बचाने के लिए ब्रिटेन ने इस सप्ताह पांच से 11 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed