फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona second wave: 3.46 lakh cases reported, record 2600 deaths

कोरोना से हाहाकार: 3.46 लाख मामले सामने आए, रिकॉर्ड 2600 लोगों की हुई मौत  

Sat, 24 Apr 2021 05:35 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 24 Apr 2021 05:35 AM IST
सार

  • इसी के साथ भारत में तीन दिन में कुल मामले करीब 9.94 लाख तक पहुंच गए हैं जो अब तक का रिकॉर्ड है

विज्ञापन
Corona second wave: 3.46 lakh cases reported, record 2600 deaths
covid 19 deaths - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। लगातार तीसरे दिन देश में तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को देश में कुल 3.46 लाख केस सामने आए और रिकॉर्ड 2600 लोगों की मौत हुई। 
विज्ञापन


इसी के साथ भारत में तीन दिन में कुल मामले करीब 9.94 लाख तक पहुंच गए हैं जो अब तक का रिकॉर्ड है। ऐसा अब तक दुनिया में किसी भी देश में देखने को नहीं मिला है। इससे पहले अमेरिका में दो अलग अलग दिन चार लाख और तीन लाख से अधिक मामले सामने आए थे। ये लगातार चौथा दिन रहा जब देश में 2000 से अधिक मौतें हुईं। 
विज्ञापन


कुल 8.9 लाख मामलों में 37 फीसदी अकेले भारत से 
ब्राजील में गुरुवार को 79,719 मामले सामने आए थे, अमेरिका में 62,642 और तुर्की में 54,791 केस सामने आए थे। ये देश कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित माने जाते हैं, लेकिन भारत ने इन सभी को काफी पीछे छोड़ दिया है। चिंता की बात है कि 24 घंटे में पूरी दुनिया में कुल 8.9 लाख मामले सामने आए जिसमें से 37 फीसदी अकेले भारत से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू में हालात गंभीर 
अब तक मुंबई और दिल्ली में कोरोना का कहर सबसे अधिक नजर आ रहा था, लेकिन इस बीच बंगलूरू ने में भी जबरदस्त संक्रमण नजर आ रहा है। देश में किसी भी शहर के मुकाबले यहां सबसे अधिक 1.5 लाख सक्रिय केस हैं। जबकि पुणे में सक्रिय मामलों की संख्या 1.2 लाख है। 

सबसे प्रभावित शहरों में पांच महाराष्ट्र से
शीर्ष 10 सबसे प्रभावित शहरों में से पांच महाराष्ट्र से हैं। ये शहर हैं-  पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे और नासिक। हैदराबाद में कुल 94 हजार सक्रिय मामले हैं। अन्य शहर है- लखनऊ, कामरूप मेट्रो और अहमदाबाद। दिल्ली इस सूची में शामिल नहीं है क्योंकि यहां कुल 11 जिले हैं और करीब एक लाख सक्रिय मरीज हैं। 

ये 15 राज्य सबसे प्रभावित
राज्यवार देखें तो शुक्रवार को 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक मामले सामने आए। इन राज्यों में शामिल हैं- केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, प. बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़। 


महाराष्ट्र में कुल 30 फीसदी मौतें 
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 66,836 मामले सामने आए जो देश में सर्वाधिक था। इसके बाद उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक और दिल्ली में सबसे अधिक केस सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 773 की मौत हुई जो कुल मौतों का 30 फीसदी है। इसके बाद दिल्ली में 348 और छत्तीसगढ़ में 219 लोगों की मौत हुई। यूपी, कर्नाटक और गुजरात में 100 से अधिक लोगों ने जान गंवाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed