{"_id":"5ee362e08ebc3e42e72b2c98","slug":"corona-positive-25-people-in-labor-ministry-36-number-of-infected-in-shram-shakti-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम मंत्रालय के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 36 पहुंची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रम मंत्रालय के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 36 पहुंची
Fri, 12 Jun 2020 05:17 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
श्रम मंत्री संतोष गंगवार
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के 25 कर्मचारी इस हफ्ते कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद मंत्रालय में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
विज्ञापन
कई कर्मचारियों के परिवार वालों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय में 25 लोग अभी संक्रमित मिले हैं और इससे पहले 11 लोग संक्रमित थे।
विज्ञापन
इन संक्रमितों में से छह कर्मचारी तो श्रम मंत्री संतोष गंगवार के निजी स्टाफ के बताए जा रहे हैं, मंत्रालय में पिछले हफ्ते दो कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद बाकी कर्मचारियों की जांच की गई थी और श्रम शक्ति भवन को दो दिन के लिए सैनिटाइज करना पड़ा था।
विज्ञापन
फिलहाल खबरों के मुताबिक, एक बार फिर से श्रम शक्ति भवन को सैनिटाइज करने के लिए बंद करने पर विचार किया जा रहा है और संक्रमितों को होम क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है।
सूत्र ने कहा कि हालांकि श्रम शक्ति भवन को चार और पांच जून को सील कर दिया गया था, लेकिन ऊर्जा मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को कुछ काम के लिए पांच जून को बुलाया था।
इसलिए इमारत को आठ जून को नहीं खोलने का निर्णय किया गया। हालांकि श्रम मंत्रालय के कुछ अधिकारी आठ जून को भी कार्यालय आए थे। इमारत उसके बाद से अधिकारियों के लिए खुली रही।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में पूर्व में संक्रमित पाए गए 11 अधिकारियों में एक संयुक्त सचिव, एक स्टेनो, एक प्रधान निजी सचिव, एक निजी सचिव, छह मल्टी टास्क असिस्टेंट और एक चालक शामिल था।
दो दिनों के लिए भवन को बंद करना कोविड-19 महामारी से मुकबाले के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का हिस्सा था। इसके तहत, यदि दो या अधिक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए जाते हैं, तो किसी भी मंत्रालय या विभाग के संपूर्ण भवन को सैनेटाइजेशन के लिए सील कर दिया जाता है।