फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more than 18 thousand new Corona cases found, 57 died

COVID-19: फिर बढ़े कोरोना मरीज, 18 हजार से ज्यादा नए केस, 57 ने तोड़ा दम

Wed, 27 Jul 2022 10:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 27 Jul 2022 10:15 AM IST
सार

कल की तुलना में आज नए केस ज्यादा मिले, लेकिन सक्रिय केस में 2486 की कमी आई है। आज देश में सक्रिय कोरोना केस की संख्या 1,45,026 दर्ज हुई। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.31 फीसदी रही। 

विज्ञापन
more than 18 thousand new Corona  cases found, 57 died
जम्मू में कोरोना जांच - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में बुधवार को 18,313 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये मंगलवार की तुलना में अधिक हैं। मंगलवार को 14,830 नए केस मिले थे। बुधवार को 57 मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया।   

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 20,742 लोग कोरोना से उबर गए। कल की तुलना में आज नए केस ज्यादा मिले, लेकिन सक्रिय केस में 2486 की कमी आई है। आज देश में सक्रिय कोरोना केस की संख्या 1,45,026 दर्ज हुई। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.31 फीसदी रही। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मौतें भी ज्यादा हुईं। कल 36 लोगों की मौतें दर्ज हुई थीं, जबकि आज 57। बीते एक सप्ताह में देश में कोरोना मामलों में तेजी से घट-बढ़ हुई। 
विज्ञापन

देश में कोविड संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक कुल 87.36 करोड़ परीक्षण किए गए हैं। दर्ज की गई है। राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण के तहत अब तक 202.79 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना एक नजर में

  • आज मिले नए केस 18,313 
  • मंगलवार को मिले नए केस 14,830
  • आज मौतें 57, मंगलवार को हुई थीं 36
  • देश में अब तक कुल मरीज 4,39,38,764
  • अब तक ठीक हुए 4,32,67,571
  • सक्रिय केस की संख्या 1,45,026
  • अब तक कुल मौतें 5,26,110
  • कुल केस में सक्रिय केस की संख्या 0.34 फीसदी
  • रिकवरी रेट 98.47 फीसदी
  • दैनिक संक्रमण दर 4.31 फीसदी
  • साप्ताहिक संक्रमण दर 4.57 फीसदी
  • मृत्यु दर 1.2 फीसदी


कोरोना मामलों में दैनिक घट-बढ़

  • 27 जुलाई- 18,313
  • 26 जुलाई- 14,830 
  • 25 जुलाई- 16,866 
  • 24 जुलाई- 20,279
  • 23 जुलाई- 21,411
  • 22 जुलाई- 21,880 
  • 21 जुलाई- 21,566 
  • 20 जुलाई- 20,557
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed