{"_id":"5eeb03b78ebc3e42b14e9d56","slug":"corona-pandemic-india-reports-highest-single-day-spike-of-12881-new-covid19-cases-and-334-deaths-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in India: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12881 नए मामले, 334 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona in India: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12881 नए मामले, 334 लोगों की मौत
Thu, 18 Jun 2020 03:06 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
देशभर में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 12,881 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3,66,946 पर पहुंच गई है। साथ ही 334 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 12,237 हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल 1,60,384 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,94,324 लोग स्वस्थ हो गए हैं तथा एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ‘अभी तक करीब 52.95 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’
विज्ञापन
Coronavirus in India Live Updates: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख 66 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत में लगातार सातवें दिन संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटे में जिन 334 लोगों की मौत हुई है उनमें से 114 की महाराष्ट्र, 67 की दिल्ली, 48 की तमिलनाडु, 27 की गुजरात, 18 की उत्तर प्रदेश, 12 की हरियाणा, 11 की पश्चिम बंगाल, आठ की कर्नाटक, छह-छह लोगों की पंजाब और मध्यप्रदेश, पांच की राजस्थान, तीन की बिहार, दो-दो लोगों की जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश में मौत हुई है। छत्तीसगढ़, झारखंड, पुडुचेरी, तेलंगाना और उत्तराखंड में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।