फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Pandemic about seven crore village Sakhi working for awareness Program among people in India

कोरोना से जंग: देश में करीब सात करोड़ ‘ग्राम सखियां’ लोगों में फैला रहीं जागरूकता

Sun, 16 May 2021 04:25 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 May 2021 04:25 AM IST
सार

गांवों में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में अहम भूमिका निभा रहीं हैं स्वयं सहायता समूह की 'ग्राम सखी' और 'दीदी'।

विज्ञापन
Corona Pandemic about seven crore village Sakhi working for awareness Program among people in India
ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समिति की सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांवों में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 69 लाख, 63 हजार, 359  स्वयं सहायता समूह की साढ़े सात करोड़ से ज्यादा ‘ग्राम सखी’ और ’दीदी’ लोगों में जागरूकता फैला रही हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुताबिक, एसएचजी समूह की बहनें गांवों में कोरोना के खिलाफ इस जंग में लोगों को मास्क बनाना सिखा रही हैं।

विज्ञापन


इसके साथ संक्रमित होने पर एकांतवास और भोजन व स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके तहत ये महिलाएं 10 से 12 के समूह में एकत्र होकर न केवल आजीविका अर्जित कर रही हैं, बल्कि ग्राम पंचायतों की मदद से ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार से लेकर उन्हें लागू कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन


महाराजगंज, लखनऊ समेत कई अंचलों पीपीई किट और मास्क कर रहीं तैयार 
उत्तर प्रदेश में 4 लाख 63 हजार 321 एसएचजी हैं जो कि कोरोना काल में मुस्तैदी से जुटे हैं। इनमें महाराजगंज, बस्ती, बाराबंकी और लखनऊ के 5 हजार से ज्यादा एसएचजी की बहनें सर्जिकल मास्क, पीपीई किट और कोरोना से बचाव के लिए बनने वाले सामानों का निर्माण कर रही हैं। इसके अलावा राज्य में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के बाद से फैल रहे कोरोना संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए गांव- गांव में हैंड सेनिटाजर, हैंड वॉश, के निर्माण के साथ ही उपयोग के बारे में भी लोगों को विस्तार से बता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed