फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: No decision yet on vaccination of children from 12 to 14 years, news came in the media

कोरोना: 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण पर अभी फैसला नहीं, मार्च से शुरू होने की आई थीं खबरें

Tue, 18 Jan 2022 09:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 18 Jan 2022 09:29 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Corona: No decision yet on vaccination of children from 12 to 14 years, news came in the media
बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण - फोटो : Prayagraj

विस्तार

देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण जल्द शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। देश में अभी 15 से 18 साल तक किशोरों व वयस्कों का टीकाकरण जारी है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 7.5 करोड़ है। इतनी ही आबादी उन किशोरों की है, जिनका टीकाकरण अभी चल रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह बात कही। सूत्रों ने कहा कि 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। सोमवार को केंद्र सरकार के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप (NTAGI) के अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा था कि भारत में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण मार्च में शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा था कि मार्च तक 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण पूरा हो जाने की उम्मीद है। ऐसे में अगले चरण में 12 से 14 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


3.45 करोड़ किशोरों को लगे टीके
डॉक्टर अरोड़ा के मुताबिक देश में 15-18 आयु वर्ग के 7.5 करोड़ लोग हैं। इनमें से 3.45 करोड़ किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। चूंकि, किशोरों को कोवाक्सिन लगाई जा रही है, इसलिए 28 से 42 दिन के अंदर उन्हें टीके की दूसरी खुराक भी दे दी जाएगी। यानी 15-18 आयु वर्ग का वैक्सिनेशन मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद 12 से 14 साल वाले बच्चों का टीकाकरण पूरे जोर-शोर से शुरू किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरों को फरवरी में दूसरी खुराक
डॉ. अरोड़ा के अनुसार 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर टीकाकरण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और टीकाकरण की इस गति को देखते हुए इस आयु वर्ग के बाकी लाभार्थियों को जनवरी के अंत तक पहली खुराक लग जाने की संभावना है और उसके बाद उनकी दूसरी खुराक फरवरी के अंत तक दिए जाने की उम्मीद है।  अरोड़ा ने कहा कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण हो जाने के बाद, सरकार मार्च में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के बारे में नीतिगत फैसला कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed