फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona lockdown extended in several states delhi up bihar maharashtra punjab hariyana

कोरोना से जंग: कहां बढ़ा लॉकडाउन कहां नहीं? दिल्ली, पंजाब, यूपी, हरियाणा समेत 13 राज्यों का हाल

Mon, 24 May 2021 12:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 May 2021 12:03 AM IST
सार

देश में कई राज्यों ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन, आंशिक लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन
corona lockdown extended in several states delhi up bihar maharashtra punjab hariyana
कोरोना लॉकडाउन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने काफी कहर बरपाया है, फिलहाल की बात करें तो कोरोना के मामलों में कमी जरूर आई है लेकिन मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी बीच ब्लैक फंगस के आने से स्थिति और चिंताजनक बनी हुई है। वहीं कोरोना की चेन तोड़ने को देश के ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन, आंशिक लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन कुछ हफ्तो से लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि राज्य सरकारों का मानना है कि लॉकडाउन से कोरोना के मामलों में कमी आई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2.40 लाख नए मामले और 3,741 मौतें दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन


यहां जानिए कौन-कौन से राज्यों ने कोरोना को लेकर प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है:-

दिल्ली
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राजधानी में अब सोमवार 31 मई की सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध जारी रहेंगे। इस दौरान दिल्ली मेट्रो नहीं चलेगी। राजधानी में सिर्फ जरूरी सेवाओं की इजाजत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश
कोरोना कर्फ्यू को उत्तर प्रदेश में 31 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। टीकाकरण, जरूरी सेवाएं और औद्योगिक गतिविधाएं बिना किसी रुकावट के पहले की तरह ही चलती रहेंगी।



हरियाणा
हरियाणा सरकार ने सुरक्षित हरियाणा के तहत पाबंदियों को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। राज्य में 31 मई की सुबह 5 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी।

पंजाब
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड-19 महामारी से संबंधित सभी मौजूदा पाबंदियों को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने कोरोना से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

राजस्थान
राजस्थान सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 8 जून तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान 24 मई सुबह 5 बजे से 8 जून सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

 इस दौरान दूध-डेयरी और फल-सब्जियों की दुकानें खुली रहेंगी। सार्वजनिक जगह पर मास्क नहीं लगाने पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगेगा। पहले ये राशि 500 रुपये थे। सरकार ने 30 जून तक सभी विवार समारोह को स्थगित करने के लिए कहा है। गरीब परिवारों को तीन महीने का मुफ्त राशन मिलेगा।

ओडिशा
राज्य में 19 मई से 1 जून सुबह 5 तक पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा हुई थी। राज्य में वीकेंड लॉकडाउन भी है जो शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

पश्चिम बंगाल
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 15 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हुई है। 16 मई सुबह 4 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन 30 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी। स्कूल-कॉलेज, परिवहन सेवाएं और बाजार सब बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र
कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल महाराष्ट्र में लॉकडाउन एक जून तक लागू रहेगा। साथ ही राज्य सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र में एंट्री के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट चाहिए होगी।

छत्तीसगढ़
लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। सरकार ने राज्य में आने वाले लोगों के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के नियम में छूट दी है। पहले ये रिपोर्ट 72 घंटे पहले की होनी चाहिए थी, इसे अब 96 घंटे कर दिया गया है। साथ ही वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने वालों को भी राज्य में एंट्री मिल सकेगी।


झारखंड
राज्य में मौजूदा प्रतिबंधों को 27 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बसों की इंटर और इंट्रा-स्टेट आवाजाही को रोका गया है और निजी वाहनों के लिए ई-पास अनिवार्य किया गया है।

केरल
राज्य में लॉकडाउन 30 मई तक जारी रहेगा। फल, सब्जी, ग्रोसरी जैसे जरूरी सामान की दुकानें एक दिन छोड़कर खुलेंगी और दोपहर 2 बजे तक बंद हो जाएंगी।

मध्यप्रदेश
राज्य में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध 31 मई तक लागू हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जून से इसमें छूट देनी शुरू की जाएगी।

बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन लगाया है। स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed