फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona ke yodha: Corona Warriors ready to win war aginst Covid 19 in Karnataka

कोविड-19 को हराने के लिए तैयार हैं 'कोरोना योद्धा', कर्नाटक सरकार ने किया आमंत्रित

Sat, 21 Mar 2020 03:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Sat, 21 Mar 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
corona ke yodha: Corona Warriors ready to win war aginst Covid 19 in Karnataka
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस पर अफवाहों और गलत सूचनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया है। समाचार और जनसंपर्क विभाग, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और कर्नाटक राज्य श्रम अध्ययन संस्थान ने स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया है ताकि लोगों को कोरोना वायरस के बारे में अफवाहों और गलत सूचनाओं से बचने के लिए वास्तविक समय की जानकारी प्रदान की जा सके।

विज्ञापन


स्वयंसेवकों के लिए यह कर्नाटक सरकार के साथ हाथ मिलाने और कोरोनावायरस से लड़ने का एक अवसर है। इन स्वयंसेवकों को 'कोरोना योद्धा' के रूप में जाना जाएगा, जिन्हें राज्य में सभी तालुकों में फैली अफवाहों की जांच करने के लिए सोशल मीडिया साइटों की निगरानी का काम सौंपा जाएगा। वे उचित जानकारी प्रदान करने के लिए भी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


आवेदन पहले से ही ऑनलाइन साझा किए जा रहे हैं और पंजीकृत स्वयंसेवकों को सूचना और जनसंपर्क विभाग के सभी जिला कार्यालयों में उचित प्रशिक्षण, सुरक्षा किट और पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे। राज्य के प्रत्येक तालुक में प्रति दिन चार शिफ्टों में कम से कम चार स्वयंसेवक काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू शहर में लगभग 120 स्वयंसेवक हैं और राज्यभर से लगभग 3,000 कोरोना योद्धाओं के पंजीकरण की उम्मीद है। पहले दिन 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पंजीकरण किया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कुल 15 कोरोना के संक्रमित मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed