{"_id":"626b64adc969e11fdc2105d3","slug":"corona-in-india-infected-and-active-cases-increased-deaths-due-to-corona-also-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में कोरोना : और बढ़े संक्रमित और सक्रिय केस, महामारी से होने वाली मौतों में भी बढ़ोतरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में कोरोना : और बढ़े संक्रमित और सक्रिय केस, महामारी से होने वाली मौतों में भी बढ़ोतरी
Fri, 29 Apr 2022 09:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:38 AM IST
सार
गुरुवार की तुलना में नए संक्रमित 74 ज्यादा मिले हैं, वहीं सक्रिय केस में 821 की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को कोरोना के 3303 मामले सामने आए थे और 39 मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना की जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 3377 नए संक्रमित मिले हैं। 60 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 17,801 हो गई है।
विज्ञापन
गुरुवार की तुलना में नए संक्रमित 74 ज्यादा मिले हैं, वहीं सक्रिय केस में 821 की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को कोरोना के 3303 मामले सामने आए थे और 39 मरीजों की मौत हुई थी। इसकी तुलना में शुक्रवार को इन तीनों मानकों की कसौटी पर कोरोना बढ़ता प्रतीत हो रहा है। यानी देश में नए मामले, सक्रिय केस व मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 60 नई मौतों में से कर्नाटक में सर्वाधिक 42, केरल में 14 व दिल्ली व महाराष्ट्र में दो-दो मौतों की सूचना है। मंत्रालय के अनुसार देश में हुई कुल मौतों में 70 फीसदी से ज्यादा कोमार्बिडीज यानी पहले से अन्य गंभीर रोग होने के साथ ही कोरोना संक्रमित होने से हुई हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,23,753 पर पहुंच गया है। सक्रिय केस में 0.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। देश का कोविड रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,72,176 हो गई है।
विज्ञापन
देश में दैनिक संक्रमण या पॉजिटिविटी दर 0.71 फीसदी है, यह काबू में होने का संकेत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.63 फीसदी है। देश में अब तक 4,25,30,622 संक्रमित महामारी को मात दे चुके हैं। मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। देश में बच्चों व वयस्कों का टीकाकरण व बूस्टर डोज का काम जारी है। अब तक कुल 188.65 खुराक लगाई जा चुकी है।