{"_id":"5ee87d7d8ebc3e43211c89a9","slug":"corona-in-india-10667-new-covid19-cases-and-380-deaths-reported-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in India: देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 343091, मृतकों की संख्या 9900 हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona in India: देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 343091, मृतकों की संख्या 9900 हुई
Tue, 16 Jun 2020 01:36 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
भारत में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए। वहीं 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने वालों की संख्या 9,900 हो गई।
विज्ञापन
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,667 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह नौ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,53,178 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,80,012 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि अभी तक मरीजों के ठीक होने की दर 52.46 प्रतिशत के करीब है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है।
विज्ञापन
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत संक्रमण से सबसे अधिक मौतों के मामलों की सूची में आंठवें नंबर पर है और संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है। अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत में ही कोविड-19 के सबसे अधिक मामले हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 380 लोगों की जान गई, उनमें से 178 लोग महाराष्ट्र के, 73 दिल्ली के, 44 तमिलनाडु के, 28 गुजरात के, 12 हरियाणा के, 10 पश्चिम बंगाल के, नौ राजस्थान और छह लोग मध्यप्रदेश के थे। वहीं, आंध्र प्रदेश और पंजाब में चार-चार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में तीन-तीन, तेलंगाना में दो लोगों की जान गई। वहीं बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
Coronavirus in India Live Updates: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख 43 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
कोरोना वायरस से अब तक कुल 9,900 लोग जान गंवा चुके हैं। इसमें से महाराष्ट्र में अब तक 4,128 लोगों की, गुजरात में 1,505 लोगों की और दिल्ली में 1,400 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में 485, मध्यप्रदेश में 465, तमिलनाडु में 479, और उत्तर प्रदेश में 399 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में 301, तेलंगाना में 187, हरियाणा में 100, कर्नाटक में 89 ,आंध्र प्रदेश में 88, पंजाब में 71, जम्मू कश्मीर में 62, बिहार में 40, उत्तराखंड में 24 और केरल में 20 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
ओडिशा में अब तक 11 , झारखंड ,छत्तीसगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार चंडीगढ़ में छह और पुदुचेरी में पांच, मेघालय,त्रिपुरा और लद्दाख में एक- एक मरीज की मौत हुई है।
संक्रमण के सर्वाधिक 1,10,744 मामले महाराष्ट्र में है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 46,504, दिल्ली में 42,829 , गुजरात में 24,055 , उत्तर प्रदेश में 13,615 , राजस्थान में 12,981, पश्चिम बंगाल में 11,984 और मध्यप्रदेश में 10,935 मामले सामने आए हैं।
वहीं, हरियाणा में 7,722, कर्नाटक में 7,213 और बिहार में 6,650 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में 6,456 , जम्मू-कश्मीर में 5,220 , तेलंगाना में 5,193 , ओडिशा में 4,055 और असम में 4,158 मामले सामने आए हैं। पंजाब में 3,267, केरल में 2,543 , उत्तराखंड में 1,845 और झारखंड में 1,763 मामले सामने आए हैं।
छत्तीसगढ़ में 1,756 , त्रिपुरा में 1,086 , गोवा में 592 , हिमाचल प्रदेश में 556 , मणिपुर में 490, लद्दाख में 555 और चंडीगढ़ में 354 मामले हैं।पुडुचेरी में 202 , नगालैंड में 177, मिजोरम में 117, अरुणाचल प्रदेश में 91, सिक्किम में 68 , मेघालय में 44 और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 41 मामले हैं। दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में कुल 36 मामले सामने आए हैं।