Coronavirus in India Live Updates: महाराष्ट्र में आज 2701 नए मामले, 81 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:55 PM IST
खास बातें
- मुंबई में आज संक्रमण के 941 नए मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों की जान चली गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 60,142 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2701 नए मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,13,445 हो गई है।
- पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 415 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,909 हो गई है।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में 524 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की गई जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,628 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज 1515 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 49 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 48,019 हो गई है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 10,215 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 10,667 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,43,091 हो गई है, जिनमें से 1,53,178 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 1,80,013 लोग ठीक हो चुके हैं और 9,900 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI