फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona havoc: new case has decreased marginally, but The number of deaths increased , active patient has crossed 33 lakhs

कोरोना का कहर: 4 लाख से नीचे आया नए संक्रमितों का आंकड़ा, लेकिन मौतों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 3689 ने गंवाई जान

Sun, 02 May 2021 09:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 02 May 2021 09:31 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के नए मामले बीते 24 घंटे कुछ कम हुए हैं, हालांकि मौतों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है। सक्रिय दर बढ़कर 17 फीसदी हो गई है तो ठीक होने वालों की घटकर 82 प्रतिशत।
 

विज्ञापन
Corona havoc: new case has decreased marginally, but The number of deaths increased ,  active patient has crossed 33 lakhs
कोरोना संक्रमित मरीजों के रिश्तेदारों की जाँच करने पहुँची टीम। - फोटो : Dig Vishal

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 3,92,488 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह शनिवार के मुकाबले मामूली कम हैं। शनिवार को चार लाख से ज्यादा नए मामले मिले थे। हालांकि रविवार को सक्रिय केस बढ़कर 33 लाख के पार हो गए। बीते 24 घंटे के दौरान  रिकॉर्ड 3689 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार को कोरोना के 3 लाख 92 हजार 488 नए मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,95,57457 हो गई है। इसी तरह 3689 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,15,542 हो गई। 
विज्ञापन


17 फीसदी हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने का नाम नहीं ले रही है। इसी कारण जहां रोज लाखों की संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। रविवार को सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है। यह कुल संक्रमितों की 17.06 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ठीक होने वालों की दर घटकर 81.84 फीसद
मरीजों के ठीक होने की दर और गिरकर 81.84 प्रतिशत रह गई है। देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,59,92,271 हो गई है। मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है। 

महाराष्ट्र, दिल्ली, उप्र व छत्तीसगढ़ में ज्यादा मौतें
पिछले 24 घंटे में 3684 की मौत हुई। महाराष्ट्र में 802, दिल्ली में 412, उत्तर प्रदेश में 304, छत्तीसगढ़ में 229, कर्नाटक में 271, गुजरात में 172, राजस्थान में 160, उत्तराखंड में 107 और झारखंड में 169, पंजाब में 138 और तमिलनाडु में 147 लोगों की मौत हुई। 

देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 2,15,523 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 69,615, दिल्ली में 16,569, कर्नाटक में 15,794, तमिलनाडु में 14,193, उत्तर प्रदेश में 12,874, पश्चिम बंगाल में 11,447, पंजाब में 9160 और छत्तीसगढ़ में 8810 लोगों की मौत हुई है।


दिल्ली में 10 वें दिन भी 300 से ज्यादा मौतें
राजधानी दिल्ली में कोरोना कहर बरपा रहा है। बीते कुछ दिनों से यहां रोज 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन में यहां सबसे ज्यादा 412 लोगों की मौत हुई। मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। दसवें दिन 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

10 राज्यों में कहर ढा रहा कोरोना
देश के 10 राज्यों-महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, राजस्थान और बिहार में कोरोना कहर ढा रहा है। इन राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के 73.71 प्रतिशत नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं करीब 76 फीसदी मौतें भी इन्हीं राज्यों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed