{"_id":"6058daf18ebc3e8c8e61c358","slug":"corona-college-and-university-closed-in-tamil-nadu-instructions-to-take-online-classes-and-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : तमिलनाडु में कॉलेज व यूनिवर्सिटी बंद, ऑनलाइन क्लासेस व परीक्षा लेने के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : तमिलनाडु में कॉलेज व यूनिवर्सिटी बंद, ऑनलाइन क्लासेस व परीक्षा लेने के निर्देश
Mon, 22 Mar 2021 11:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कॉलेजों, यूनिवर्सिटी व डीम्ड यूनिवर्सिटी को पुन: बंद करने का फैसला किया है। 23 मार्च से इन सभी शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई होगी और इसी माध्यम से परीक्षाएं भी ली जाएंगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्य सचिव राजीव रंजन ने सोमवार को आदेश जारी कर कहा कि कॉलेजों को सभी प्रैक्टिकल क्लासेस व प्रैक्टिकल परीक्षाएं 31 मार्च से पहले पूर्ण करें। 23 मार्च से सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई ही कराई जाए। सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन तरीके से ही ली जाएं। बता दें कि मार्च् 2020 से कोरोना के कारण तमिलनाडु के शिक्षा संस्थान बंद थे। इन्हें फरवरी 2021 में ही खोला गया था। अब दोबारा संक्रमण बढ़ने के कारण इन्हें वापस बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन