फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: CISF officer dead around 530 people infected in paramilitary forces

कोरोना : सीआईएसएफ अधिकारी की मौत, अर्धसैनिक बलों में करीब 530 लोग संक्रमित

Sat, 09 May 2020 12:51 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 09 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Corona: CISF officer dead around 530 people infected in paramilitary forces
corona sample - फोटो : PTI

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 संक्रमण से शुक्रवार को मौत हो गई। इसके साथ ही पांच अर्धसैनिक बलों में इस बीमारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी वहीं इन बलों में संक्रमित लोगों की संख्या 530 से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय संग्रहालय की सुरक्षा इकाई में सहायक उप निरीक्षक रैंक के पद पर तैनात थे। अब तक सीआईएसएफ के दो अधिकारियों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के दो और सीआरपीएफ के एक कर्मी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि बैरक जैसे समूहों में रहना, साझा शौचालयों का उपयोग और वाहनों में कई कर्मियों की एक साथ यात्रा को बलों में संक्रमण फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बलों में करीब दस लाख कर्मी हैं। इन बलों ने कोरोना वायरस महामारी पर काबू के लिए कई कदम उठाए हैं और अपने परिसरों को संक्रमणमुक्त किया है। जवानों को दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

बीएसएफ के प्रवक्ता शुभेंदु भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के मौजूदा उपकरणों के अलावा इमारतों और प्रतिष्ठानों की सफाई के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है और बल के जवानों को बार-बार जागरूक किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 530 से अधिक है और हजारों कर्मियों को पृथक-वास में रखा गया है।

बीएसएफ के दो जवान इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं
सीमा सुरक्षा बल में संक्रमण के सबसे अधिक 221 मामले हैं। इनमें 30 मामले शुक्रवार को सामने आए। बीएसएफ के दो जवान इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। बीएसएफ प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि छह नए मामले दिल्ली में और 24 मामले त्रिपुरा में सामने आए। उन सभी लोगों को एम्स-झज्जर और जी बी पंत अस्पताल, अगरतला में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त महानिदेशक रैंक के एक अधिकारी के एक निजी कर्मचारी और मुख्यालय में एक हेड कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। लोधी रोड पर स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आठ मंजिला मुख्यालय में एक मंजिल को साफ-सफाई के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने मुख्यालय में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कम से कम चार कर्मी अब तक संक्रमित हो चुके हैं।


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पिछले 24 घंटों में तीन नए मामले सामने आने के साथ बल में कुल मामले बढ़कर 161 हो गए। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की दिल्ली स्थित इकाइयों से 12 नए मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी में संक्रमण के मामलों की संख्या 94 है। वहीं सशस्त्र सीमा बल में कम से कम 17 जवान संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed