फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases Rising Railways making special preparations instructions to review the sudden increase in number of migrants

कोविड के बढ़ते मामले: विशेष तैयारी में जुटा रेलवे, प्रवासियों की संख्या में अचानक वृद्धि की समीक्षा करने का निर्देश

Tue, 11 Jan 2022 04:20 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Jan 2022 04:20 AM IST
सार

रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों के लिए रेलवे अस्पतालों और बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे के उपयोग को सुविधाजनक बनाया जाए। बाल चिकित्सा वार्ड को बेहतर बनाने के साथ यह भी कहा कि रेलवे कर्मचारी उनके बच्चों का टीकाकरण और रेलवे के फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज देने का प्रावधान किया जाए।

विज्ञापन
Corona cases Rising Railways making special preparations instructions to review the sudden increase in number of migrants
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

विस्तार

कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए रेलवे अपने अस्पतालों में विशेष तैयारी में जुट गया है। आम लागों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए बुनियादी ढांचे को और सुविधाजनक बनाने का निर्देश रेल मंत्री ने दिया है। इसे लेकर सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी जोन व मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रवासियों की संख्या में अचानक वृद्धि की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन


रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों के लिए रेलवे अस्पतालों और बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे के उपयोग को सुविधाजनक बनाया जाए। बाल चिकित्सा वार्ड को बेहतर बनाने के साथ यह भी कहा कि रेलवे कर्मचारी उनके बच्चों का टीकाकरण और रेलवे के फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज देने का प्रावधान किया जाए। साथ ही अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति, जिओलाइट स्टॉक, अन्य आवश्यक चिकित्सा सहायता के साथ ही वेंटिलेटर की कार्यप्रणाली, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक और अन्य उपकरण को तैयार रखा जाए।
विज्ञापन


बैठक में शामिल अधिकारियों से कहा कि जागरूकता बेहद आवश्यक है। रेलवे स्टेशनों पर मास्क लगाने, हाथों की सफाई और अन्य एहतियाती उपायों के बारे में बारंबार घोषणाएं की जाए। स्टेशनों पर बिना मास्क के लोगों के प्रवेश को रोका जाए और उन्हें हतोत्साहित किया जाए। मास्क पहनने और अन्य एहतियाती उपायों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री ने जोर देकर कहा कि कोविड की वर्तमान स्थिति के दौरान आपात स्थिति के लिए स्टेशनों के संचालन और प्रवासियों की संख्या में अचानक वृद्धि की समीक्षा की जानी चाहिए। बैठक में बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीके त्रिपाठी, बोर्ड के सदस्य, रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक व मंडल प्रबंधक शरीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed