फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases india 24 march, Covid19 Cases India, Active Cases, Death Cases

कोरोना: फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटों में 67 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 20 हजार के पार

Thu, 24 Mar 2022 09:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Mar 2022 09:28 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1938 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 150 अधिक हैं। इस दौरान 67 लोगों की मौत भी हुई।

विज्ञापन
Corona Cases india 24 march, Covid19 Cases India, Active Cases, Death Cases
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1938 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 150 अधिक हैं। इस दौरान 67 लोगों की मौत भी हुई और 2,531 लोग स्वस्थ भी हुए।  सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 22 हजार 427  सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,75,588) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह केवल 0.29 फीसदी रह गई है जो कि राहत भरी खबर है।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,30,14,687
  • सक्रिय मामले: 22,427
  • कुल रिकवरी: 4,24,75,588
  • कुल मौतें: 5,16,672
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,82,23,30,356

दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में इजाफा 
दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 132 नए केस सामने आए हैं, हालांकि राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन


मुंबई में बीते 24 घंटों में 49 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 149 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 222 लोग स्वस्थ भी हो गए। वहीं मुंबई में बीते 24 घंटों में 49 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को लेकर सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश
सरकार ने टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उचित व्यवहार के पालन की पांच गुनी रणनीति पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। कोरोना के हल्के मामलों के लिए होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल और हाई रिस्क वाले मामलों की विशेष निगरानी जारी रखने का भी निर्देश दिया। दिशानिर्देश के अनुसार यह अनिवार्य है कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के उपयोग और शारीरिक दूरी सहित कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed