फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases in india today, Covid19 cases india 16 december, Health ministry, Corona Vaccination, Omicron

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: कल के मुकाबले 14.2 फीसदी बढ़ गए संक्रमण के मामले, मृतकों की संख्या में भी इजाफा

Thu, 16 Dec 2021 09:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Dec 2021 09:55 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,974 मामले सामने आए हैं और 343 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Corona cases in india today, Covid19 cases india 16 december, Health ministry, Corona Vaccination, Omicron
कोरोना के मामले

विस्तार

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,974 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 14.2 फीसदी अधिक है। वहीं इस दौरान 343 लोगों की मौत भी हो गई है जो कि कल के जारी आंकड़े से 96 अधिक है। हालांकि इस दौरान 7,948 लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 87,245 सक्रिय मरीज बचे हैं। देश में अब तक कुल 3,41,54,879 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,76, 478 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 135 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


देश में केरल में सबसे अधिक मामले
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4006 मामले सामने आए हैं और 125 लोगों की मौत हो गई। केरल में दो दिनों के भीतर मामलों में 2000 से अधिक की वृद्धि देखी जा रही है। बता दें कि कल केरल में ओमिक्रॉन के भी पांच मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


नए वैरिएंट के कारण टीकाकरण में असमानता की स्थिति का खतरा
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के लिए नई समस्या बनकर तैयार हो रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन मैत्री संस्था गावी ने कहा है कि ओमिक्रॉन स्वरूप असमानता की स्थिति पैदा कर सकता है। वायरस के नए स्वरूप से  दुनिया के संपन्न देश फिर से टीकों का भंडारण कर रहे हैं और दान प्रक्रिया को रोक रहे हैं जिससे विकासशील देशों में स्थिति विकट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गावी के चीफ एक्जक्यूटिव डॉ. सेठ बर्कले ने कहा ओमिक्रॉन स्वरूप की दस्तक के बाद गावी को संपन्न देशों से होने वाले टीकों की आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद कुछ देश दहशत में हैं।  ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर देशों में टीकाकरण की व्यवस्था का बेपटरी होना तय है।


टीका दान करने से कतरा रहे देश...
डॉ. बर्कले ने कहा कि हम देख रहे हैं कि दानकर्ता अब टीका तेजी से दान देने में कतरा रहे हैं। संभव है कि वे अनिश्चितता के दौर के देखकर टीके की आपूर्ति करने से कतरा रहे हैं। सबसे बड़ी मुश्किल तब होगी जब वायरस के इस स्वरूप से बचने के लिए नए टीके की जरूरत होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed