{"_id":"617f7391ba596124233a03af","slug":"corona-cases-in-india-today-12514-new-cases-and-251-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Cases in India: त्योहारी सीजन में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 12 हजार नए मामले, 248 दिन बाद एक्टिव केस सबसे कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Cases in India: त्योहारी सीजन में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 12 हजार नए मामले, 248 दिन बाद एक्टिव केस सबसे कम
Mon, 01 Nov 2021 11:57 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:57 AM IST
सार
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही एक्टिव केस में भी कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं मौतों की संख्या में भारी कमी हुई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
त्योहारों के बीच देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ती जा रही है। राहत की बात है कि पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मरीजों का आंकड़ा कम हो रहा है। 29 अक्तूबर से कोरोना के मामले 15 हजार से कम आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 12, 514 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 254 लोगों की मौत हुई। वहीं, 12, 718 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 लाख 58 हजार 817 तक रह गई है। यह 248 दिनों बाद सबसे कम एक्टिव केस है।
विज्ञापन
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-12,830 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 12,718 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-251
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 1.58 लाख (248 दिनों में सबसे कम)
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.36 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.42करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.58 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका-1.06 करोड़