फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases in India after 8 months 6 percent samples positive in a day, highest prevalence of XBB.1.16

चिंताजनक: आठ माह बाद एक दिन में छह फीसदी नमूने पॉजिटिव, सबसे ज्यादा प्रसार एक्सबीबी.1.16 का

Tue, 04 Apr 2023 06:18 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Apr 2023 06:18 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रविवार को 59,512 नमूने की जांच हुई, जिनमें 3,641 मरीजों के नमूने पॉजिटिव मिले। हालांकि, इस बीच 1,800 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट बीते सप्ताह प्राप्त हुई थी।

विज्ञापन
Corona cases in India after 8 months 6 percent samples positive in a day, highest prevalence of XBB.1.16
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। आठ महीने बाद पहली बार एक दिन में कोरोना का संक्रमण छह फीसदी से अधिक दर्ज किया गया। बीते दिन 3,600 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दैनिक संक्रमण दर 6.12 फीसदी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रविवार को 59,512 नमूने की जांच हुई, जिनमें 3,641 मरीजों के नमूने पॉजिटिव मिले। हालांकि, इस बीच 1,800 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट बीते सप्ताह प्राप्त हुई थी। मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन सात मरीजों की कोरोना से मौत हुई। अब तक 5,30,892 लोग संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। वहीं, देश में कुल संक्रिमितों की संख्या 4,41,75,135 हो गई है। 
विज्ञापन


सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 के पार
मंत्रालय ने बताया कि अब देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 तक पहुंच गई है जो जनवरी 2022 में ओमिक्रॉन की वजह से मामले बढ़ने के बाद अब देखने को मिल रही है। इनके अलावा देश में मंत्रालय ने यह भी बताया कि अभी देश में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 2.45% है जो बीते चार सप्ताह से लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा प्रसार एक्सबीबी.1.16 का
कोरोना को लेकर इन्साकॉग ने बीते मार्च माह की स्थिति को लेकर रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें पता चला है कि बीते माह 36% मरीजों में अकेले एक्सबीबी.1.16 स्वरूप ही पाया गया है, जबकि 56% से ज्यादा रोगियों में ओमिक्रॉन से अलग हुए एक्सबीबी परिवार के कई उप स्वरूप मिले हैं।

मौजूदा संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के लिए एक्सबीबी.1.16 स्वरूप का प्रसार जिम्मेदार है। इन्साकॉग ने यह रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपते हुए बताया कि मार्च में एक्सबीबी के अलावा बीए.2, बीए.2.10 और बीए.2.75 नामक उप स्वरूप देखे गए हैं। मार्च के चार सप्ताह के दौरान एक्सबीबी परिवार के उप स्वरूप क्रमश: 58.2, 56, 52.9 व 77.78 फीसदी संक्रमित मरीजों में मिला है।

 
72 जिलों में स्थिति रेड अलर्ट जैसी स्थिति
इन्साकॉग के अनुसार, देश के 72 जिलों में स्थिति रेड अलर्ट जैसी है जहां लगातार संक्रमण 10% से अधिक है। कुछ जिलों में हालात ऐसे हैं कि यहां सभी नमूने संक्रमित मिल रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश का अशोकनगर जिला शामिल है। इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 11 में से नौ जिलों में कोरोना का संक्रमण 22% से भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है जिसे लेकर जमीनी स्तर पर तत्काल कोविड व्यवहार पर सख्ती जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed