फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 3 april, Covid19 Cases india, Death cases, Active Cases

कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में केवल 1096 मामले, 81 लोगों की मौत, तेजी से स्वस्थ हो रहे लोग

Sun, 03 Apr 2022 09:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Apr 2022 09:33 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,096 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 81 लोगों की मौत भी हुई और 1,447 लोग डिस्चार्ज हुए।

विज्ञापन
Corona Cases In India 3 april, Covid19 Cases india, Death cases, Active Cases
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,096 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 81 लोगों की मौत भी हुई और 1,447 लोग डिस्चार्ज हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 13,013 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,93,773 ) हो गई है।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,30,28,131
  • सक्रिय मामले: 13,013
  • कुल रिकवरी: 4,24,93,773
  • कुल मौतें: 5,21,345
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,84,66,86,260

दिल्ली में फिर बढ़ रहे मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली के कुछ इलाके में संक्रमण दर में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार यहां हर रोज मामले 100 से ऊपर बने हुए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 131 मामले मिले हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 130 नए मामले 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 130 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, इस जानलेवा वायरस से दो मरीजों की जान चली गई।  इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 78,74,277 और मृतक संख्या 1,47,787 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 102 लोग कोरोना मुक्त भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 49 मामले
मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 49 मामले सामने आए हैं जबकि एक भी मौत नहीं हुई। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,058,076 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed