फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 21 June, Coronavirus, Covid19 Cases, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Updates

Corona: कोरोना के सक्रिय मामले 80 हजार के करीब, बीते 24 घंटों में 9923 लोग संक्रमित, 17 की मौत

Tue, 21 Jun 2022 01:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Jun 2022 01:45 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,923 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 मरीजों की जान चली गई।

विज्ञापन
Corona Cases In India 21 June, Coronavirus, Covid19 Cases, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,923 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल 18 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 7,293 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 79,313 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2613 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,890 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना हुआ खतरनाक
दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में यहां 1060 मामले दर्ज किए गए जबकि छह लोगों की मौत हो गई। संक्रमण दर 10 फीसदी के पार चली गई है। पिछले कुछ दिनों से ये आंकड़ा छह से सात फीसदी के बीच चल रहा था। ऐसे में एक ही दिन में संक्रमण दर में बड़ा उछाल देखने को मिला है जो कि आने वाले दिनों के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन


मुंबई में भी कोरोना के मामले 1300 के पार
मुंबई की बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1310 मामले सामने आए। मुंबई में आज कोरोना से संक्रमित 2 मरीजों की मृत्यु भी हुई है। बीएमसी की तरफ से आज कुल 9,949 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक सकारात्मकता दर 2.55 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक सकारात्मकता दर 2.55 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.67 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं महामारी ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,27,15,193 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत थी। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 196.32 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना संक्रमित
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को बताया कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेट होने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने उन लोगों को कोरोना जांच करवाने की अपील की जो कि पहले उनके संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed