फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: Average positivity rate decreased from 5.86 to 1.68 percent, but the challenge still persists

कोरोना: पॉजिटिविटी दर घटी पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- चुनौती कायम, दिसंबर तक सतर्क रहें

Thu, 07 Oct 2021 04:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 07 Oct 2021 04:30 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल का कहना है कि कोविड की चुनौती अब भी खत्म नहीं हुई है। कुछ हद तक हम कह सकते हैं कि हम दूसरी लहर को काबू में नहीं कर सके हैं। हमें लगातार प्रयास करना होंगे।
 

विज्ञापन
Corona: Average positivity rate decreased from 5.86 to 1.68 percent, but the challenge still persists
लव अग्रवाल - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना महामारी की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले सप्ताह घटकर 1.68 पर आ गई। इसे पूर्व यह 5.86 फीसदी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है महामारी की चुनौती अब भी कायम है। हमें अक्तूबर से दिसंबर तक तीन माह सतर्क रहना है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोविड की चुनौती अब भी खत्म नहीं हुई है। कुछ हद तक हम कह सकते हैं कि हम दूसरी लहर को काबू में नहीं कर सके हैं। हमें लगातार प्रयास करना होंगे। हम अभी यह ना समझें की कोविड खत्म हो चुका है। हमारे सामने कोविड की कई सारी चुनौतियां हैं और हमें उस पर काम करने की जरूरत है। हमें अभी भी कोविड व्यवहार को बनाए रखना है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए। आज भी देश में औसतन 20,000 मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


केरल में 1.22 लाख सक्रिय मामले
संयुक्त सचिव अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह कोरोना के 56 फीसदी नए मामले केरल से दर्ज़ किए गए हैं। देश के पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मिजोरम व कर्नाटक में 10 हजार से ज्यादा सक्रिय केस हैं। पांच राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी 10,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं। केरल में 1,22,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 36,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु, मिजोरम और कर्नाटक में भी सक्रिय मामले अधिक संख्या में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






28 जिलों में पॉजिटिविटी दर 5 से 10 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अरूणाचल प्रदेश व असम के कुछ जिलों समेत देश के 28 जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी दर पांच से दस फीसदी है। यह उच्च संक्रमण दर है। 34 जिलों में तो साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 10 फीसदी से भी ज्यादा है। लक्षद्वीप, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार व सिक्किम में 100 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोल लग गया है।


कोई चिंताजनक नया वैरिएंट नहीं : डॉ. पॉल
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि बताया कि देश में फिलहाल कोरोना का कोई नया चिंताजनक नया वैरिएंट नहीं मिला है। इस बारे में रोज डाटा अपडेट किए जा रहे हैं। अब तक की नया ऐसा वैरिएंट नहीं मिला है, जिससे चिंता हो। उन्होंने बताया कि मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए देशभर में 1200 पीएसए प्लांट्स चालू हो गए हैं। कुछ 4000 ऐसे प्लांट्स लगाने का काम जारी है।

जायडस की वैक्सीन में नहीं होगा सुई का उपयोग
डॉ. पॉल ने यह भी कहा कि जायडस कैडिला की वैक्सीन को परंपरागत सीरिंज या सुई से नहीं लगाया जाएगा। इसे एक एप्लीकेटर के जरिए लगाया जाएगा। देश में इस तरह से वैक्सीन पहली बार लगाई जाएगी। हम इससे टीके लगाने की ट्रेनिंग व इससे जुड़े लॉजिस्टिक के मसले पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed