फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Alert Eye on new variant Aris of Covid virus for 90 days At the moment there is no big danger

Corona Alert: 90 दिनों से कोरोना वायरस के नए वैरिएंट 'एरिस' पर नजर; फिलहाल नहीं दिखा बड़ा खतरा

Wed, 16 Aug 2023 05:03 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Wed, 16 Aug 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि जिस वैरीयंट 'एरिस' को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई है उसको लेकर देश में स्वास्थ्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर समेत कोविड मामलों पर नजर रखने वाली कमेटी के अधिकारियों की बैठक भी हुई है।
loader
Corona Alert Eye on new variant Aris of Covid virus for 90 days At the moment there is no big danger
Corona Alert - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोविड वायरस के बदले नए वैरिएंट 'एरिस' को लेकर समूची दुनिया एक बार फिर से अलर्ट मोड में आ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक नया वैरिएंट दुनिया के अलग-अलग मुल्कों में एक बार फिर से लोगों को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, तीन महीने पहले अपने देश में भी उसी नए वैरिएंट का मामला सामने आया था, लेकिन उसके बाद कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में बुधवार विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी एडवाइजरी पर विशेषज्ञों ने बैठक वायरस के बदले हुए स्वरूप और उसके होने वाले असर को लेकर समीक्षा की।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि जिस वैरीयंट 'एरिस' को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई है उसको लेकर देश में स्वास्थ्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर समेत कोविड मामलों पर नजर रखने वाली कमेटी के अधिकारियों की बैठक भी हुई है।


बैठक में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जो मामला मई में भारत में आया है उसको लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की जा चुकी है। उसमें पता चला है कि यह वेरिएंट ओमिक्रोन वेरिएंट का ही बदला हुआ एक स्वरूप है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह वेरिएंट फिलहाल बड़े खतरे की तरह नहीं है। बावजूद इसके सभी जरूरी उपाय और तैयारियां की जा चुकी हैं। 

केंद्र सरकार की ओर से कोविड मामले को लेकर बनाई गई कमेटी के डॉ. एनके अरोड़ा ने बताया कि उनकी टीम और इस मामले पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। पुणे नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी से जुड़े एक वरिष्ठ वैज्ञानिक बताते हैं कि फिलहाल वायरस के म्यूटेशन और उसके फैलने की आशंकाओं को लेकर जो तैयारी की जानी चाहिए वह की जा चुकी हैं। उनकी लैब से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि जिस व्यक्ति में मई के महीने में बदले स्वरूप वाला वायरस मिला था उसके संपर्क में आए हुए किसी भी व्यक्ति को संक्रमण नहीं हुआ है। वो कहते हैं कि इससे इस बात की पुष्टि होती है कि वायरस का बदला हुआ स्वरूप उतना मारक नहीं है। बावजूद इसके आईसीएमआर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार इस मामले में मॉनिटरिंग कर रहा है।

देश के पूर्व मुख्य महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर समीरन पांडा कहते हैं कि इस तरीके के बदले हुए स्वरूप अब लगातार आते रहेंगे। उनका कहना है कि हर बदले हुए स्वरूप की अपनी अलग-अलग क्षमताएं होगी। कोई बदला हुआ स्वरूप किसी को संक्रमित कर सकता है तो कोई बदला हुआ शुरू किसी स्तर पर जानलेवा भी हो सकता है।

डॉक्टर पांडा का मानना है कि एक बार वायरस की मौजूदगी अगर हो गई है तो उसकी पूरी तरीके से बिल्कुल खत्म नहीं किया जा सकता है। वह कहते हैं कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन एक वायरस अपना एक समय के अंतराल पर अपना स्वरूप बदलता ही रहेगा। वह सलाह देते हैं कि अभी भी लोग अगर मास्क पहनकर भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं या किसी ऐसी जगह पर जहां पर संक्रमण का खतरा हो तो बचाव किया जा सकता है। कहते हैं कि मस्क से सिर्फ कोविड ही नहीं रुकता है बल्कि अन्य तरीके का संक्रमण भी बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed