{"_id":"626f4f14c738a521e2205183","slug":"corona-active-cases-exceed-19-thousand-3157-new-covid19-cases-today-26-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना : संक्रमण दर दो माह बाद फिर एक फीसदी के पार, सक्रिय केस बढ़कर 19,500 हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना : संक्रमण दर दो माह बाद फिर एक फीसदी के पार, सक्रिय केस बढ़कर 19,500 हुए
Mon, 02 May 2022 08:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 02 May 2022 08:55 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 26 लोगों ने महामारी की चपेट में आने से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। इस वजह से दो माह बाद संक्रमण दर फिर बढ़कर 1 फीसदी से ज्यादा हो गई। बीते चार पांच दिनों से रोज 3000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस 19,500 के पार पहुंच गए। इनमें 408 की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 3157 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 26 लोगों ने महामारी की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 2723 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। इस तरह देश की रिकवरी दर 98.74 फीसदी बनी हुई है, वहीं मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।
विज्ञापन
26 और मौतों के साथ देश में कुल मृतकों का आंकड़ा 5,23,869 तक पहुंच गया। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,82,345 पर पहुंच गया है। दैनिक सकारात्मकता दर बढ़कर 1.07 फीसदी हो गई है। इससे पहले 27 फरवरी को यह 1.11 फीसदी थी। मंत्रालय के अनुसार साप्ताहिक संक्रमण दर अब भी 0.70 फीसदी है। देश में कोविड टीकाकरण जारी है। अब तक कुल 189.23 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली में 53 फीसदी से ज्यादा मामले
देश के 20 राज्यों में कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसार रहा है। इसमें सबसे बुरा हाल राजधानी दिल्ली का है। यहां इस सप्ताह 9684 नए मरीज सामने आए हैं। यह पिछले सप्ताह से 53 फीसदी ज्यादा हैं। एक सप्ताह में देश में मिले कुल कोरोना संक्रमित के 43 प्रतिशत मामले दिल्ली में ही मिले हैं। इसी तरह हरियाणा में इस सप्ताह 3695 मामले मिले, जो पिछले सप्ताह से 61 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह के मुकाबले 36 प्रतिशत ज्यादा मामले दर्ज किए गए।