फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coonoor helicopter crash Mortal remains of Lance Naik B Sai Teja and Wg Cdr PS Chauhan brought to his residence Live updates, Bipin rawat and Madhulika rawat

सैनिकों को नमन Live: सभी सैन्य कर्मियों के शवों की हुई पहचान, वायुसेना ने मदद के लिए स्थानीय लोगों का शुक्रिया अदा किया

Sat, 11 Dec 2021 03:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Dec 2021 03:23 PM IST
सार

हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सैन्य अधिकारी पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर विमान के जरिए उनके आगरा स्थित उनके आवास सरन नगर (न्यू आगरा) पर लाया गया है। इसके अलावा लांस नायक बी साई तेजा का पार्थिव शरीर भी बेंगलुरु के येलहंका एयर फ़ोर्स बेस पर पहुंच गया है जहां वायुसेना के सैन्य अधिकारियों उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Coonoor helicopter crash Mortal remains of Lance Naik B Sai Teja and Wg Cdr PS Chauhan brought to his residence Live updates, Bipin rawat and Madhulika rawat
लांस नायक बी साई तेजा का पार्थिव शरीर - फोटो : ANI

विस्तार

कुन्नूर के पास नीलगिरि की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर एमआई17वी5 में मरने वाले छह और सैन्य कर्मियों के शवों की पहचान हो गई। सेना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हेलिकॉप्टर उड़ा रहे विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, जूनियर वारंट ऑफिसर प्रदीप, जूनियर वारंट ऑफिसर राणा प्रताप दास, लांस नायक बी साई तेजा, लांस नायक विवेक कुमार और स्क्वाड्रन लीडर के सिंह की पहचान कर ली गई है। इसके बाद देर रात बताया गया बाकी चार सैन्य कर्मियों के शवों की भी पहचान कर ली गई है। इनमें लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह और नायक जितेंद्र कुमार शामिल हैं। सभी के पार्थिव शरीर उनके परिवार को रविवार सुबह सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इस बीच भारतीय वायुसेना ने हेलीकॉप्टर हादसे के बाद मदद करने के लिए शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों, नीलगिरी जिला प्रशासन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय को धन्यवाद दिया। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने ट्वीट किया कि आईएएफ तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों, नीलगिरी जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और काट्टेरी गांव के स्थानीय लोगों को धन्यवाद देती है जिन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बचाव अभियान में मदद की।
विज्ञापन


लांस नायक विवेक कुमार को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आठ दिसंबर को हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले लांस नायक विवेक कुमार को कांगड़ा हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिपिन रावत और मधुलिका रावत की अस्थियां विसर्जित
कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियां कृतिका और तारिणी ने उत्तराखंड के हरिद्वार में अपने माता-पिता की अस्थियां विसर्जित कीं।

लांस नायक बी साई तेजा का पार्थिव शरीर बेंगलुरु पहुंचा
तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले लांस नायक बी साई तेजा का पार्थिव शरीर बेंगलुरु के येलहंका एयर फ़ोर्स बेस पर पहुंच गया है। यहां वायुसेना के सैन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आंध्र प्रदेश सरकार लांस नायक तेजा के परिवार को देगी 50 लाख आंध्र प्रदेश सरकार शनिवार को एलान किया कि हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए लांस नायक बी साई तेजा के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के रहने वाले साई तेजा सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निजी सुरक्षा अधिकारी थे। उनका शव शनिवार को बेंगलुरु पहुंचा है जहां से रविवार को उसे अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव येगुवारेगाडिपल्ली ले जाया जाएगा। नायक के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।

सैन्य अधिकारी पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया
सैन्य अधिकारी पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर को  विमान के जरिए आगरा स्थित उनके आवास सरन नगर (न्यू आगरा) पर लाया गया है।

सीडीएस रावत पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों की तलाश
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शनिवार को पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों की पहचान की जाए और उन्हें दंडित किया जाए। 8 दिसंबर को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मधुलिका रावत और 11 अन्य की मौत हो गई थी।

राजस्थान में दो गिरफ्तार
सीडीएस व जवानों के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में धरियावद थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक मनीष कुमार मीणा (28)  गांव चरी गड्ढा फला थाना धरियावद का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी जीवनलाल निनामा (25) गांव खेमपुरिया थाना सुहागपुरा का रहने वाला है। 

गुजरात: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिरोज दीवान ने जनरल रावत के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों और सशस्त्र बलों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया।


एनडीए में जनरल रावत की स्मृति में माल्यार्पण समारोह
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शनिवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिड्डर और विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की स्मृति में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। एनडीए के कमांडेंट एयर मार्शल संजीव कपूर ने बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। जनरल रावत 53 वें एनडीए कोर्स, चार्ली स्क्वाड्रन के पूर्व छात्र थे और उन्होंने 27वें सेनाध्यक्ष के रूप में देश की सेवा की और जनवरी 2020 में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने थे। पुष्पांजलि समारोह एनडीए में हट ऑफ रिमेंबरेंस में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed